Thursday, 04 July 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सिरसा में 78 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 13 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास 4 000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू ने नोर्थ क्षेत्र का पहला वर्क इंटीग्रेटेड बी.टेक इन ए.आई. और डेटा इंजीनियरिंग कार्यक्रम शुरू किया ग़ैर- कानूनी ढंग से लोगों को कम्बोडिया भेजने वाले दो ट्रैवल एजेंटों को पंजाब पुलिस के साईबर क्राइम डिविजऩ ने किया गिरफ़्तार धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सीजीसी लांडरां को नेशनल एम्प्लॉयबिलिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया संभावित बाढ़ से निपटने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी : कोमल मित्तल निमरित कौर अहलूवालिया ने डिप्रेशन से जूझने के बारे में खुलकर बात की सोशल मीडिया पर पवित्र बाईबल का सहारा लेकर लोगों में अन्धविश्वास फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए : सुखजिंदर गिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में किया रोड शो, कहा - जालंधर 'वेस्ट' को जालंधर 'बेस्ट' बनाएंगे देश में दो आईपीएल चल रहे हैं, पहला इंडिया प्रीमियर लीग, जिसमें बैट-बॉल से खेल होता है और दूसरा इंडिया पेपर लीक, जिसमें पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होता है - राघव चड्ढा 'आप' राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी समेत दिल्ली और पंजाब के मुद्दे संसद में उठाए पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी नेटवर्क को एक और झटका दिया, अमृतसर से 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त; तीन गिरफ्तार विजीलैंस ने 2,70,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सहायक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया शिरोमणी अकाली दल से संबंधित सभी एस.जी.पी.सी सदस्यों ने सरदार सुखबीर सिंह बादल की लीडरशीप में विश्वास जताया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने निर्मला सीतारमण से मुलाकात की हरियाणा में स्टिल्ट प्लस चार मंजिल निर्माण को मिली अनुमति डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार में विशेष प्रचार अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हरियाणा से ख़त्म होंगे ब्लैक स्पॉट : असीम गोयल शम्भु बॉर्डर को खुलवाया जाए : असीम गोयल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सरपंचों के लिए की अनेक घोषणाएं

 

महिलाओं के विरूद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिला पीसीआर की संख्या दोगुनी की जा रही है : डीजीपी, हरियाणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

फतेहाबाद , 19 Sep 2013

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एस.एन वशिष्ठ ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिला  पीसीआर की संख्या दोगुनी की जा रही है। इसके अलावा महिला आरएएफ की तैनाती भी की जा रही है। उन्होंने फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिसार रेंज में एक महिला आरएएफ की बटालियन तैनात की गई है। इसके अलावा महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 55 महिला मास्टर ट्रैनर लगाई गई हैं जो स्कूल, कॉलेजों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगी। इसके अलावा महिला हैल्पलाईन भी अच्छा कार्य कर रही है जहां पर महिला अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकती हैं। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों में बढ़ौतरी नहीं हुई है बल्कि उनके पंजीकरण में बढ़ौतरी हुई है। ऐसा महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना व सुविधाओं का विस्तार शामिल है।  उन्होंने बताया कि अपराधों को रोकने के लिए शहरों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है और शहरों के सर्वे का कार्य चल रहा है। आगामी छ माह में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। टोहाना में कानून व्यवस्था के लिए एक इंस्पेक्टर व 35 जवानों का अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है।

 

Tags: dgp haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD