Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

देहरा पुलिस को मिली केबल काटने वाले एक गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 20 Feb 2013

देहरा पुलिस को केबल काटने वाले एक गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरोह ने काफी समय से पुलिस की नाक में दम कर रखा था और इलाके से केबल चोरी की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने व्यास नदी किनारे खड्ड में आग जलती हुई देखी। इसकी जानकारी तुरंत देहरा पुलिस को दी गई। उस समय देहरा पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई। व्यास पुल के निकट खड्ड में गिरोह के दो लोग केबल को पिघलाने का काम कर रहे थे। उनका एक सदस्य शेष केबल को दूसरी जगह ले जाने के लिए वाहन का बंदोबस्त करने गया हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें घेर लिया और दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। थोड़ी देर बाद तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस तीनों आरोपियों भरत सिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह, नंद लाल पुत्र बहादुर लाल और प्रेम सिंह पुत्र रामदीन निवासी जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) को थाने ले गई।इससे पूर्व इस गिरोह ने व्यास पुल से गुजर रही बीएसएनएल और केबल आपरेटर की केबल वायर को काट लिया था। इसे भी गिरोह के लोग खड्ड में पिघलाकर तांबा निकालने की फिराक में थे। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने इन आरोपी व्यक्तियों से सात किलो तांबा बरामद किया है। वहीं बीएसएनएल को चार लाख के नुकसान का अनुमान है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। देहरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से गिरोह के तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD