Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर 'आप' सांसद मलविंदर कंग ने कहा - बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पॉलिटिकल वेंडेटा' कर रही है पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा, महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा - राज लाली गिल पी. एस. पी. सी. एल द्वारा विलक्षण पहलकदमी; 35 किलोवाट सामर्थ्य के सात सोलर वृक्ष लगाए पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल

 

नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में देहरा सुनहेत में युवक गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 11 Feb 2013

पंजाब के अमृतसर से एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में देहरा सुनहेत में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब और हिमाचल पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से युवक के पास से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया, जिसे बाद में उसके पिता के हवाले कर दिया गया। गौर हो कि अमृतसर के विपिन कुमार ने थाना डिवीजन एक में कुछ दिन पहले अपनी नाबालिग लड़की के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पंजाब पुलिस शक के आधार और फिर टेलीफोन की लोकेशन को देखते हुए एएसआई रवि दत्त के नेतृत्व में देहरा पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों राज्यों की पुलिस लड़की को इधर-उधर ढूंढती रहे, क्योंकि इनके टेलीफोन की लोकेशन कभी सुनहेत तो कभी चन्नौर क्षेत्र की रही। आखिरकार पुलिस के हत्थे आरोपी चढ़ ही गया, जिसे पंजाब पुलिस धारा 363, 366 के आधार पर गिरफ्तार कर साथ ले गई व इसके साथ बरामद हुई नाबालिग को उसके पिता विपिन के हवाले कर दिया। बताते हैं कि उक्त आरोपी खब्बल पंचायत क्षेत्र का निवासी है व पहले से ही शादीशुदा था। वह इन दिनों सुनहेत में किसी ट्रक पर ड्राइवर था व क्वार्टर भी इसी गांव में ले रखा था। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज था और पुलिस आरोपी को साथ ले गई है। बहरहाल जानकारी मिली है कि युवक और युवती फेसबुक के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और बाद में लड़का नाबालिग लड़की को लेकर देहरा आ गया था।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD