Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

कैबिनेट मंत्रियों को विधानसभा भेजने की बजाय घर बिठाने में ज्यादा विश्वास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 19 Dec 2012

देश के सबसे जागरूक हिमाचल के वोटर कैबिनेट मंत्रियों को विधानसभा भेजने की बजाय घर बिठाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। प्रदेश का इतिहास बताता है कि हर बार 70 फीसदी से अधिक मंत्री विधानसभा चुनाव में लुढ़क जाते हैं। वर्ष 1990 से लेकर 1993 तक के कार्यकाल में जगदेव ठाकुर को छोड़कर पूरा कैबिनेट चुनाव में हार गया था। इस चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं ने शांता कुमार समेत अन्य सभी मंत्रियों को घर बिठा दिया था। इसके बाद 1993-1998 की वीरभद्र सरकार में 16 में से मात्र पांच मंत्री ही वापस विधानसभा लौटकर आए थे। वर्ष 1998-2003 भाजपा-हिविकां की गठबंधन वाली धूमल सरकार के कुल 21 मंत्रियों में से छह मंत्री ही जीत पाए थे। वर्ष 2003-2007 के दौरान वीरभद्र सरकार के कुल 15 मंत्रियों में से कुल चार ही विधानसभा में वापसी कर पाए थे। उक्त आंकड़े मौजूदा धूमल सरकार के मंत्रिमंडल के लिए खतरे की घंटी बजाने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में सत्ता संभालने वाली धूमल सरकार में कुल 11 मंत्री रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा शिक्षा मंत्री आईडी धीमान को छोड़कर सभी को कांटे की टक्कर मिली है। अलबत्ता 1990 से लेकर पिछले विधानसभा चुनावों के परिणाम स्पष्ट करते हैं कि प्रदेश में मंत्रियों की राहें आसान नहीं हैं। शांता कुमार के कार्यकाल में वर्ष 1993 में हुए चुनावों में भाजपा को मात्र सात सीटें ही मिली थीं। इस सरकार के ठाकुर जगदेव ही एकमात्र मंत्री चुनाव जीत सके थे। इसके उपरांत वर्ष 1993 में सत्ता संभालने वाली वीरभद्र सरकार में मंत्री बने विजय सिंह मनकोटिया, सतमहाजन, विद्याधर, विद्या स्टोक्स, रामलाल ठाकुर, विजय जोशी, नारायण चंद्र पराशर, रंगीला राम राव, राज कृष्ण गौड़, सत्य प्रकाश ठाकुर तथा फुचुंग राय सभी चुनाव हार गए थे। इस करारी हार के बाद वर्ष 1998 में प्रेम कुमार धूमल ने हिविकां के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। धूमल सरकार में मंत्री बने डा. राजन सुशांत, प्रकाश चौधरी, जेपी नड्डा, किशन कपूर, नरेंद्र बरागटा, कर्ण सिंह, रूप सिंह ठाकुर, मनसा राम, डा. राम लाल मार्कंडेय, प्रवीण शर्मा, मोहन लाल तथा रिखी राम कौंडल बतौर मंत्री चुनाव हार गए थे। अन्य मंत्रियों में पंडित सुखराम भी चुनाव न लड़ने के कारण वापसी नहीं कर पाए थे। इस चुनाव में बतौर मंत्री रमेश धवाला, आईडी धीमान, हरिनारायण सैणी, रविंद्र रवि तथा मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ही चुनावों में जीत मिली थी। भाजपा की इस हार के बाद वीरभद्र ने वर्ष 2003 में फिर सत्ता संभाल ली। इस कार्यकाल में मंत्री बनने के बावजूद रंगीला राम राव, राज कृष्ण गौड़, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, बीबीएल बुटेल, चंद्रेश कुमारी, सुजान सिंह तथा मेजर विजय सिंह चुनाव हार गए थे। सीपीएस पद से ताजपोशी होने के बावजूद अनिता वर्मा, ठाकुर सिंह भरमौरिया तथा कुलदीप कुमार भी विस में वापसी नहीं कर पाए।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD