Tuesday, 04 March 2025

 

 

खास खबरें युवाओं को प्रेरित करने और समुद्री विरासत का सम्मान करने के लिए भारतीय नौसेना की ईस्ट कोस्ट मोटर कार रैली कोलकाता से रवाना हुई समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा थाईलैंड पहुंचे नरेंद्र मोदी ने गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की द्रौपदी मुर्मु ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की क्षमता वृद्धि रिपोर्ट प्रस्तुत सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है : सीएसआर कॉन्क्लेव में राजनाथ सिंह 'युद्ध नशे के विरुद्ध' - डिप्टी कमिश्नर की ओर से सामाजिक, धार्मिक, खेल संस्थाओं को नशों के खिलाफ आगे आने की अपील जालंधर में पहले ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर की शुरुआत रणदीप हुड्डा ने विश्व वन्यजीव दिवस पर साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश, कहा – जंगल मेरा दूसरा घर है हरजोत सिंह बैंस और फिनलैंड के राजदूत ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया युद्ध नशों के विरुद्ध : बठिंडा में नशा तस्करों की गैर-कानूनी संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए पशु/पक्षियों का संरक्षण आवश्यक - राव नरबीर सिंह संजीव अरोड़ा ने भगवंत मान से औद्योगिक चिंताओं पर चर्चा की अमित शाह ने डेयरी क्षेत्र में स्थिरता और परिपत्रता पर कार्यशाला का उद्घाटन किया पंजाब पुलिस ने साइबर क्राइम रैकेट का भंडाफोड़ किया: फर्जी खनन विभाग की वेबसाइट चलाने के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार पंजाब की महिला हेल्पलाइन 181: संकटग्रस्त महिलाओं के लिए जीवन रेखा मोहाली पुलिस ने विशेष अभियान 'युद्ध नशों के विरुद्ध ' के तहत ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा जगत प्रकाश नड्डा ने आरएचटीसी नजफगढ़ और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा : पेक को मिली 7.5 करोड़ की PURSE ग्रांट हरियाणा में विकास पर अनिल विज का जोर भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति बनेगी 'विकसित भारत' की पहचान : नायब सिंह सैनी

 

सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है : सीएसआर कॉन्क्लेव में राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Sanjay Seth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Mar 2025

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने लोगों से सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण में पूरे दिल से योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य बताया है। 03 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (एएफएफडी सीएसआर) सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के सैनिक हमेशा कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं पर दृढ़, सतर्क और तैयार रहते हैं तथा साहस और तत्परता के साथ देश को सभी प्रकार के खतरों से बचाते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार भारत की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने तथा अपने सैनिकों के साथ ही उनके परिजनों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगे बढ़कर हर संभव तरीके से उनका समर्थन करना राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएसआर का मतलब सिर्फ 2 प्रतिशत योगदान नहीं है, यह वीर सैनिकों और उनके आश्रितों से दिल से दिल का जुड़ाव है। 

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित शीर्ष कॉर्पोरेट प्रमुखों से कहा, "आप जो भी योगदान देंगे, वह साधारण नहीं होगा। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि कल जब आपकी वास्तविक बैलेंस शीट तैयार होगी, तो उसमें देनदारियों से ज्यादा संतुष्टि और खुशी की संपत्तियां होंगी।"रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सभी हितधारकों के सम्मिलित प्रयासों से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी के साथ, भारत 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपना स्थान बना लेगा। उन्होंने एएफएफडी फंड में उदारतापूर्वक योगदान के लिए कॉरपोरेट घरानों की सराहना की और इस अवसर पर शीर्ष सीएसआर दानदाताओं को सम्मानित किया।रक्षा मंत्रालय का पूर्व सैनिक कल्याण विभाग युद्ध विधवाओं, शहीद सैनिकों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए कार्य कर रहा है, जिनमें दिव्यांग भी शामिल हैं। 

इसके लिए उन्हें उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं जैसे कि निर्धनता अनुदान, बच्चों की शिक्षा हेतु अनुदान, अंत्येष्टि अनुदान, चिकित्सा अनुदान और अनाथ/दिव्यांग बच्चों के लिए अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) डॉ. नितेन चंद्रा, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सीएसआर समुदाय के सदस्य तथा सशस्त्र बलों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कार्मिक शामिल हुए।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Sanjay Seth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2025 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD