Tuesday, 04 March 2025

 

 

खास खबरें युवाओं को प्रेरित करने और समुद्री विरासत का सम्मान करने के लिए भारतीय नौसेना की ईस्ट कोस्ट मोटर कार रैली कोलकाता से रवाना हुई समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा थाईलैंड पहुंचे नरेंद्र मोदी ने गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की द्रौपदी मुर्मु ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की क्षमता वृद्धि रिपोर्ट प्रस्तुत सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है : सीएसआर कॉन्क्लेव में राजनाथ सिंह 'युद्ध नशे के विरुद्ध' - डिप्टी कमिश्नर की ओर से सामाजिक, धार्मिक, खेल संस्थाओं को नशों के खिलाफ आगे आने की अपील जालंधर में पहले ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर की शुरुआत रणदीप हुड्डा ने विश्व वन्यजीव दिवस पर साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश, कहा – जंगल मेरा दूसरा घर है हरजोत सिंह बैंस और फिनलैंड के राजदूत ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया युद्ध नशों के विरुद्ध : बठिंडा में नशा तस्करों की गैर-कानूनी संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए पशु/पक्षियों का संरक्षण आवश्यक - राव नरबीर सिंह संजीव अरोड़ा ने भगवंत मान से औद्योगिक चिंताओं पर चर्चा की अमित शाह ने डेयरी क्षेत्र में स्थिरता और परिपत्रता पर कार्यशाला का उद्घाटन किया पंजाब पुलिस ने साइबर क्राइम रैकेट का भंडाफोड़ किया: फर्जी खनन विभाग की वेबसाइट चलाने के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार पंजाब की महिला हेल्पलाइन 181: संकटग्रस्त महिलाओं के लिए जीवन रेखा मोहाली पुलिस ने विशेष अभियान 'युद्ध नशों के विरुद्ध ' के तहत ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा जगत प्रकाश नड्डा ने आरएचटीसी नजफगढ़ और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा : पेक को मिली 7.5 करोड़ की PURSE ग्रांट हरियाणा में विकास पर अनिल विज का जोर भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति बनेगी 'विकसित भारत' की पहचान : नायब सिंह सैनी

 

हरजोत सिंह बैंस और फिनलैंड के राजदूत ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Mar 2025

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने भारत में फिनलैंड के राजदूत श्री किमो लाहदेविरता के साथ मिलकर आज यहां 72 प्राइमरी विद्यालय शिक्षकों के दूसरे बैच के लिए एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पंजाब भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह बैच 15 मार्च को दो सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू, फिनलैंड के लिए रवाना होगा।

पिछले साल 21 अक्टूबर से 8 नवंबर तक यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू में पहले बैच के सफल प्रशिक्षण को लेकर चर्चा करते हुए, शिक्षा मंत्री ने भारत में फिनलैंड के राजदूत श्री किमो लाहदेविरता और यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के विशेषज्ञों के साथ पंजाब में स्कूल शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। 

उन्होंने विश्व स्तरीय शिक्षा प्रणाली के लिए प्रसिद्ध फिनलैंड के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्कूल शिक्षा मंत्री ने फिनलैंड की विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और डिजिटल शिक्षा जैसी क्षेत्रों में नवीनतम शैक्षिक प्रथाओं से सीखने में गहरी रुचि व्यक्त की। 

उन्होंने प्रतिस्पर्धी युग में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल से छात्रों को सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया। इस लक्ष्य को हासिल करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका को रेखांकित करते हुए, उन्होंने पंजाब के स्कूल शिक्षकों द्वारा नई शैक्षणिक विधियों को अपनाने की सराहना की, जो सीखने को अधिक रोचक, आनंददायक और प्रभावी बनाती हैं और जिससे प्रदेश में शिक्षा के आधुनिकीकरण की मजबूत नींव रखी गई है।

स हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम पंजाब की शैक्षिक प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक ज्ञान, प्रशिक्षण और संसाधनों से लैस करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया, ताकि तनावमुक्त और रुचिकर शिक्षण वातावरण को बढ़ावा दिया जा सके।

फिनलैंड के राजदूत श्री किमो लाहदेविरता ने शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की दूरदर्शी और प्रगतिशील पहलों की सराहना की और पंजाब के साथ शैक्षिक सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य की शैक्षिक संरचना के विकास में मदद के प्रति फिनलैंड की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षण प्रथाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान से दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार इन प्रशिक्षण पहलों के प्रभाव को बनाए रखने और इन्हें और आगे बढ़ाने के लिए 'ट्रेन द ट्रेनर' कार्यक्रम भी लागू कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित शिक्षक स्वयं प्रशिक्षक बनकर अपने ज्ञान को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करेंगे, जिससे एक ऐसा वातावरण निर्मित होगा जो पंजाब की संपूर्ण प्राइमरी विद्यालय शिक्षा प्रणाली के लिए सकारात्मक और लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पूरे राज्य में शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एक आत्मनिर्भर मॉडल तैयार करना है।

स्कूल शिक्षा सचिव श्री कमल किशोर यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंतर सहयोग के लिए फिनलैंड के विशेषज्ञों की सराहना की। उन्होंने राज्य की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में इस सहयोग के प्रभाव को उजागर किया। एससीईआरटी, पंजाब की निदेशक श्रीमती अमनिंदर कौर बराड़ ने फिनलैंड के विशेषज्ञों का धन्यवाद किया और पंजाब में प्राइमरी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने श्री किमो लाहदेविरता, फिनलैंड दूतावास में विज्ञान और उच्च शिक्षा की काउंसलर श्रीमती लिसा टोइवोनेन, यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के मुख्य अकाउंट मैनेजर श्री एरी कोस्की, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के ग्लोबल एजुकेशनल सर्विसेज की चेयरपर्सन श्रीमती क्रिस्टीना हेकिला, फिनलैंड के राउमा शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मिस सोइली नौरा और शिक्षक शिक्षा विभाग की वरिष्ठ शोधकर्ता श्रीमती सुवी पुओलक्का को सम्मानित किया।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2025 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD