Tuesday, 04 March 2025

 

 

खास खबरें युवाओं को प्रेरित करने और समुद्री विरासत का सम्मान करने के लिए भारतीय नौसेना की ईस्ट कोस्ट मोटर कार रैली कोलकाता से रवाना हुई समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा थाईलैंड पहुंचे नरेंद्र मोदी ने गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की द्रौपदी मुर्मु ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की क्षमता वृद्धि रिपोर्ट प्रस्तुत सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है : सीएसआर कॉन्क्लेव में राजनाथ सिंह 'युद्ध नशे के विरुद्ध' - डिप्टी कमिश्नर की ओर से सामाजिक, धार्मिक, खेल संस्थाओं को नशों के खिलाफ आगे आने की अपील जालंधर में पहले ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर की शुरुआत रणदीप हुड्डा ने विश्व वन्यजीव दिवस पर साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश, कहा – जंगल मेरा दूसरा घर है हरजोत सिंह बैंस और फिनलैंड के राजदूत ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया युद्ध नशों के विरुद्ध : बठिंडा में नशा तस्करों की गैर-कानूनी संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए पशु/पक्षियों का संरक्षण आवश्यक - राव नरबीर सिंह संजीव अरोड़ा ने भगवंत मान से औद्योगिक चिंताओं पर चर्चा की अमित शाह ने डेयरी क्षेत्र में स्थिरता और परिपत्रता पर कार्यशाला का उद्घाटन किया पंजाब पुलिस ने साइबर क्राइम रैकेट का भंडाफोड़ किया: फर्जी खनन विभाग की वेबसाइट चलाने के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार पंजाब की महिला हेल्पलाइन 181: संकटग्रस्त महिलाओं के लिए जीवन रेखा मोहाली पुलिस ने विशेष अभियान 'युद्ध नशों के विरुद्ध ' के तहत ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा जगत प्रकाश नड्डा ने आरएचटीसी नजफगढ़ और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा : पेक को मिली 7.5 करोड़ की PURSE ग्रांट हरियाणा में विकास पर अनिल विज का जोर भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति बनेगी 'विकसित भारत' की पहचान : नायब सिंह सैनी

 

भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति बनेगी 'विकसित भारत' की पहचान : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 02 Mar 2025

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखा रहा है। चाहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो, पर्यावरण संरक्षण हो या वैश्विक महामारी से लड़ने का संकल्प, भारत ने हमेशा मानवता की भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत की यही परंपरा और संस्कृति 'विकसित भारत' की पहचान होगी।

मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महान संस्कृति और परंपरा ने हमेशा शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश दिया है। 

यह वह देश है, जहां पर हर युग और हर काल में भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण से लेकर भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध और गुरु नानक जैसी महान आत्माओं ने जन्म लेकर, अपने अपने समय में पूरे मानव समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम, एकता, शान्ति, सदभाव, दया, करूणा, परोपकार और मानवता का उपदेश दिया। उन्होंने मानव जाति में अमन चैन व शान्ति का वातावरण बनाने के लिए ऊंचे मानवीय आदर्शों की स्थापना की थी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  सभी महापुरुषों ने अपनी पावन शिक्षाओं से मानवमात्र को जीवन का सही मार्ग दिखलाया। उनकी शिक्षाएं व उपदेश आज भी समय की कसौटी पर बिल्कुल खरे उतरते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की नीति के साथ, समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

उसी प्रकार आज इस संस्था का  प्रयास भी निश्चित रूप से यह संदेश देगा कि शांति केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा अहिंसा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान भी किया। 

इस अवसर पर आयोजक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2025 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD