Tuesday, 02 July 2024

 

 

खास खबरें अमृतसर लूटपाट मामला: पीड़ित के ड्राइवर की बेटी, उसके मंगेतर समेत 7 गिरफ्तार; 41.40 लाख रुपए की नकदी, 800 ग्राम सोना किया बरामद विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नए आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन और वी.सी. स्टूडियो का उद्घाटन कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू किसान संगठनों ने बीजेपी नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा के घर के बाहर लगाया धरना आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव के लिए देशभर में नए आपराधिक कानून लागू किए गए जिले में ठोस कूड़ा प्रबंधन के कार्यों को जल्द करवाया जाए पूराः डिप्टी कमिश्नर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने जालंधर में नशे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग 'आप' उम्मीदवार मोहिंदर भगत पढ़े-लिखे और समझदार इंसान - हरचंद सिंह बरसट वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर बिग बॉस ओटीटी 3 के जेन-जेड प्रतियोगियों पर खुलकर हमला बोल रही हैं लिजा मलिक अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए चल रहे प्रोजैक्ट जल्दी होंगे पूरे : डा. बलजीत कौर भारत में 16वें स्थान पर है एलपीयू का लॉ स्कूल , यहां छात्र वास्तविक दुनिया की कानूनी चुनौतियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं आप ने जालंधर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने 7 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया राकेश यादव को भेंट की श्रद्धांजलि जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 नये नगर वन/ वाटिका प्रोजेक्टों को परवानगी संजय टंडन ने लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सार्वजनिक ज़मीनों से नाजायज़ कब्ज़े हटाने और सरकारी इमारतों के उचित रख-रखाव के निर्देश

 

पौंग बांध विस्थापितों के लिए कानून भी बदलना पड़ा तो बदलेंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

आचार संहिता के कारण अभी नहीं कर सकते किसी योजना की घोषणा

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा , 29 Jun 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग बांध विस्थापितों की समस्या को समझता हूं। हमारी सरकार किसी का घर खाली नहीं करवाती, बल्कि घर बनाने के लिए तीन गुणा राशि देती है। देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े तो बदलेंगे। चुनाव आचार संहिता के कारण अभी किसी तरह की कोई घोषणा नहीं कर सकते। लेकिन, विस्थापितों की हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री देहरा में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के चुनाव प्रचार के दौरान यूथ कांग्रेस के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व आजाद विधायक ने अपने राजनीतिक फायदे व लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विधायकी बेची है। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में दूसरी बार विधायक बनने के 14 माह बाद ही बिक गए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि लोगों ने उन्हें दूसरी बार 5 साल के लिए आजाद विधायक चुना था। वह जिसकी सरकार आती उससे काम करवा सकते थे। देहरा की जनता को होशियार से पूछना चाहिए कि वह न कांग्रेस के थे न भाजपा के, फिर क्या मुसीबत आ पड़ी कि इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस सरकार काम नहीं कर रही थी तो भाजपा के साथ विपक्ष में बैठ जाते, उपचुनाव थोपने की जरूरत क्या थी। 

उन्हें विधायक व ऐच्छिक निधि मिलती रहती, उससे जनता के काम करते। भाजपा व होशियार सिंह ने जनभावनाओं से खिलवाड़ करते हुए यह उपचुनाव जबरदस्ती थोपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकने के बाद होशियार सिंह एक महीना देहरा विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए। सरकार गिराने में लगे रहे, इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए धरने पर बैठे। 

कोई आजाद विधायक ऐसे इस्तीफा नहीं देता, यह सामान से भरे उस अटैची का दबाव था जो भाजपा से मिला था। जल्दी इस्तीफा मंजूर करने का दबाव निर्दलीय विधायक इसलिए बना रहे थे, क्योंकि दूसरी क़िस्त विधायकी छोड़ने के बाद ही मिलनी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार सिंह बताएं, देहरा की जनता व सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए उन्होंने कभी धरना दिया। 

वह केवल अपने स्वार्थ के लिए विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। जिस कमल को खिलाने के लिए भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं ने पसीना बहाया, होशियार सिंह ने उसकी कमल को खरीद लिया। भाजपा के कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ताओं से मेरा अनुरोध है कि वह कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दें, चूंकि यह चुनाव कांग्रेस और बिके हुए विधायक के बीच है। 

होशियार सिंह ने देहरा का विकास रोक रखा। अगर पूर्व विधायक महीने का 15 करोड़ रुपये खर्च करते हैं तो फिर  क्षेत्र का विकास क्यों नहीं करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम देहरा में उन्होंने शुरू करवाया, फॉरेस्ट क्लियरेंस करवाई। 680 करोड़ की लागत से जूलॉजिकल पार्क बना रहे हैं, जिसमें जंगल सफारी, बड़े होटल व अन्य सुविधाएं होंगी। 

2000 युवाओं को इसमें रोजगार मिलेगा। मेरा युवाओं से आग्रह है कि 10 जुलाई को भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति पर वोट के जरिये चोट करें। यह समय कमल खरीदने व जनता को धोखा देने वालों को सबक सिखाने का है। देहरा की जनता कमलेश ठाकुर को चुनाव जिताकर भेजे, साढ़े तीन साल में क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी और अथाह विकास होगा।

 यह चुनाव ईमानदारी व बेईमानी के बीच है। बिकाऊ पूर्व विधायक ने देहरा की जनता से बार-बार झूठ बोला, क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कमलेश के जीतने के बाद देहरा की हर समस्या हल कर दी जाएगी। देहरा की जनता सरकार में भागीदार बनने के लिए वोट करें, विपक्ष में बैठने के लिए। सरकार के साथ चलने पर ही देहरा विकास की नई गाथा लिखेगी। 

इस मौके पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, चेयरमैन कैबिनेट रैंक भवानी पठानिया, विधानसभा में डिप्टी व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, चेयरमैन नरदेव कंवर, संजय चौहान, पूर्व विधायक योगराज, अजय महाजन, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, पूर्व उम्मीदवार पवन ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुलविंदर इत्यादि मौजूद रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kewal Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD