Tuesday, 02 July 2024

 

 

खास खबरें जीतन राम मांझी ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में एमएसएमई एक महत्वपूर्ण शक्ति होगी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एक करोड़ लोगों को जागरूक करेगा और 100 दिनों के भीतर देश भर के सभी जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा : डॉ. वीरेंद्र कुमार डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीईएल के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया 1975 में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अंधेरे में चला गया था; आज के भारत में आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होगी : जगदीप धनखड़ भारतीय वायु सेना ने शीर्ष कार्यक्रम के रूप में एक सेमिनार के साथ तीसरे 'युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम' का समापन किया केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने 71वें भारत अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेले का उद्घाटन किया जयंत चौधरी ने ब्यूटी एंड वेलनेस एसएससी द्वारा प्रमाणित 270 उम्मीदवारों से उनके वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान मुलाकात की सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुख्यालय में अंतर्देशीय जल परिवहन परियोजनाओं की समीक्षा की केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कार्यशाला में 21वीं पशुधन डेटा संग्रह के लिए विकसित मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योग के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है : प्रल्हाद जोशी "अगले 5 वर्षों में भारत की परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता लगभग 70 प्रतिशत बढ़ जाएगी" : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह "बीबी रजनी" की भूमिका निभा रही रूपी गिल ने टीज़र रिलीज़ से पहले गुरुद्वारा सिंह शहीदां नतमस्कतक हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समान साल्ट वाली दवाओं की कीमतों में समानता लाने का किया समर्थन संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया हैप्पी कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें : नायब सिंह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एमएमएमआईवाई के तहत 3 लाख रुपये तक के मुफ्त किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट को प्रदान की स्वीकृति हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जिला अस्पतालों में बाल चिकित्सा एचडीयू/आईसीयू इकाइयों को और अधिक सुदृढ़ीकरण के लिए 44.1 करोड़ रुपये किए स्वीकृत अमृतसर लूटपाट मामला: पीड़ित के ड्राइवर की बेटी, उसके मंगेतर समेत 7 गिरफ्तार; 41.40 लाख रुपए की नकदी, 800 ग्राम सोना किया बरामद विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नए आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन और वी.सी. स्टूडियो का उद्घाटन

 

सांसद जयप्रकाश पुरूष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं जो महिलाओं को पैर की जूती समझते हैं : सुनैना चौटाला

ऐसे नेता कभी भी समान रूप से समाज का विकास नहीं करवा सकते क्योंकि वो हमेशा महिला और पुरुष में अंतर रखते हैं और महिलाओं को निचले पायदान पर रखने का काम करते हैं

Sunaina Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2024

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने हिसार से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी द्वारा ‘‘विरासत महिलाओं की नहीं, पुरूषों की होती है’’ जैसे दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जयप्रकाश पुरुष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं। जेपी शायद यह भूल गए है कि जिस कांग्रेस पार्टी से वो संबंध रखते हैं उस पार्टी की कमान संभालने वाली इंदिरा गांधी ही थी। 

उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली। वो दोनो ही महिला थी। सांसद जयप्रकाश द्वारा इस तरह से महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करना बेहद अशोभनीय और निंदनीय है। यह उनकी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है। 

उन्होंने जैसे कहा कि पुरुष ही विरासत को संभालते हैं तो वो इस बात का भी ध्यान रखें कि पुरूष को पैदा करने वाली भी महिला ही होती हैं। ऐसे नेता कभी भी समान रूप से समाज का विकास नहीं करवा सकते क्योंकि वो हमेशा महिला और पुरुष में अंतर रखते हैं। 

ऐसे लोग महिलाओं को हमेशा अपने पैर की जूती समझते हैं और महिलाओं को निचले पायदान पर रखने का ही काम करते हैं। सुनैना चौटाला ने कहा कि आज संसार के सभी देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं और भारत देश भी उनमें से एक है। 

कांग्रेस पार्टी को भी उनके सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या यह उनकी पार्टी का अधिकारिक बयान है, अगर यह कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक बयान है तो राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। अगर नहीं तो फिर सांसद जयप्रकाश देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो आने वाले चुनावों में महिलाएं कांग्रेस पार्टी को आइना दिखा देंगी। 

 

Tags: Sunaina Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD