Friday, 28 June 2024

 

 

खास खबरें वंडरशेफ ने लॉन्च किया Chef Magic: ऑल-इन-वन किचन रोबोट मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में कचरा एकत्रित करने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को समय पर मिले राशन : मूलचंद शर्मा प्रदेश के सभी बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा हरा-भरा : असीम गोयल हरियाणा में बिजली संयंत्रों में दिसंबर 2024 तक नहरी पानी की जगह होगा उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संसद के बाहर 'आप' सांसदों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा - यह जांच एजेंसियों का सरासर दुरूपयोग है जालंधर में और मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, कांग्रेस-भाजपा के दर्जनों नेता - कार्यकर्ता आप में शामिल सांसद संजीव अरोड़ा ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात गुरजीत सिंह औजला ने की नवनियुक्त रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से मुलाकात पंजाब पुलिस ने राज्य में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के सहयोगियों द्वारा टारगेट किलिंग की योजना को किया विफल; तीन शूटर गिरफ्तार शांति और भाईचारक सांझ को भंग करके इसका दोष सिखों पर मढऩे की ख़तरनाक साजिश : अकाली दल वर्किंग कमेटी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सम्पूर्ण क्रान्ति आंदोलन महोत्सव का शुभारम्भ किया पीईसी बिरादरी ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ शपथ ली 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूराः विक्रमादित्य सिंह ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रशस्ति पत्र से हुई सम्मानित मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा एस. टी. एफ. को नशों के व्यापार में शामिल बड़े तस्करों के खि़लाफ़ कार्यवाही और तेज करने के निर्देश मुख्य मंत्री ने जनता से किया एक और वादा पूरा किया, जालंधर में नए आवास में डाला डेरा खतरनाक कीटनाशकों व दवाओं के प्रयोग को कम करने का समय आया : कुलतार सिंह संधवां गरीबों के सिर पर छत का सपना साकार कर रही हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और डीएचपीपीसी की बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय कांग्रेस ने जालंधर को बदहाली में धकेला; शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए करोड़ों रुपए लूटे : आप

 

सांसद जयप्रकाश पुरूष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं जो महिलाओं को पैर की जूती समझते हैं : सुनैना चौटाला

ऐसे नेता कभी भी समान रूप से समाज का विकास नहीं करवा सकते क्योंकि वो हमेशा महिला और पुरुष में अंतर रखते हैं और महिलाओं को निचले पायदान पर रखने का काम करते हैं

Sunaina Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2024

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने हिसार से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी द्वारा ‘‘विरासत महिलाओं की नहीं, पुरूषों की होती है’’ जैसे दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जयप्रकाश पुरुष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं। जेपी शायद यह भूल गए है कि जिस कांग्रेस पार्टी से वो संबंध रखते हैं उस पार्टी की कमान संभालने वाली इंदिरा गांधी ही थी। 

उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली। वो दोनो ही महिला थी। सांसद जयप्रकाश द्वारा इस तरह से महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करना बेहद अशोभनीय और निंदनीय है। यह उनकी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है। 

उन्होंने जैसे कहा कि पुरुष ही विरासत को संभालते हैं तो वो इस बात का भी ध्यान रखें कि पुरूष को पैदा करने वाली भी महिला ही होती हैं। ऐसे नेता कभी भी समान रूप से समाज का विकास नहीं करवा सकते क्योंकि वो हमेशा महिला और पुरुष में अंतर रखते हैं। 

ऐसे लोग महिलाओं को हमेशा अपने पैर की जूती समझते हैं और महिलाओं को निचले पायदान पर रखने का ही काम करते हैं। सुनैना चौटाला ने कहा कि आज संसार के सभी देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं और भारत देश भी उनमें से एक है। 

कांग्रेस पार्टी को भी उनके सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या यह उनकी पार्टी का अधिकारिक बयान है, अगर यह कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक बयान है तो राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। अगर नहीं तो फिर सांसद जयप्रकाश देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो आने वाले चुनावों में महिलाएं कांग्रेस पार्टी को आइना दिखा देंगी। 

 

Tags: Sunaina Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD