Friday, 28 June 2024

 

 

खास खबरें वंडरशेफ ने लॉन्च किया Chef Magic: ऑल-इन-वन किचन रोबोट मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में कचरा एकत्रित करने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को समय पर मिले राशन : मूलचंद शर्मा प्रदेश के सभी बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा हरा-भरा : असीम गोयल हरियाणा में बिजली संयंत्रों में दिसंबर 2024 तक नहरी पानी की जगह होगा उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संसद के बाहर 'आप' सांसदों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा - यह जांच एजेंसियों का सरासर दुरूपयोग है जालंधर में और मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, कांग्रेस-भाजपा के दर्जनों नेता - कार्यकर्ता आप में शामिल सांसद संजीव अरोड़ा ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात गुरजीत सिंह औजला ने की नवनियुक्त रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से मुलाकात पंजाब पुलिस ने राज्य में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के सहयोगियों द्वारा टारगेट किलिंग की योजना को किया विफल; तीन शूटर गिरफ्तार शांति और भाईचारक सांझ को भंग करके इसका दोष सिखों पर मढऩे की ख़तरनाक साजिश : अकाली दल वर्किंग कमेटी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सम्पूर्ण क्रान्ति आंदोलन महोत्सव का शुभारम्भ किया पीईसी बिरादरी ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ शपथ ली 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूराः विक्रमादित्य सिंह ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रशस्ति पत्र से हुई सम्मानित मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा एस. टी. एफ. को नशों के व्यापार में शामिल बड़े तस्करों के खि़लाफ़ कार्यवाही और तेज करने के निर्देश मुख्य मंत्री ने जनता से किया एक और वादा पूरा किया, जालंधर में नए आवास में डाला डेरा खतरनाक कीटनाशकों व दवाओं के प्रयोग को कम करने का समय आया : कुलतार सिंह संधवां गरीबों के सिर पर छत का सपना साकार कर रही हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और डीएचपीपीसी की बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय कांग्रेस ने जालंधर को बदहाली में धकेला; शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए करोड़ों रुपए लूटे : आप

 

चंडीगढ़ भाजपा के लगे 100 जगह योग शिविर

प्रदेशाध्यक्ष जे.पी. मल्होत्रा ने दिया संदेश "करें योग _ रहें निरोग"

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, 10th International Yoga Day, International Yoga Day, Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2024

विश्व योग दिवस पर भाजपा ने सुबह चंडीगढ़ प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों सहित लगभग 100 से अधिक स्थानों परअष्ठांग योग क्रियाएं कर, "करें योग _ रहें निरोग" का संदेश दिया। सम्पूर्ण देश में 'स्वयं और समाज के लिए योग' थीम के तहत योग का प्रचार एवं प्रसार किया गया। 

चंडीगढ़ के सेक्टर - 33 ए, स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय "कमलम" में योग दिवस के समारोह का नेतृत्व करने वाले पार्टी अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा, "योग; मन, शरीर और आत्मा को तरोताजा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के साथ-साथ पूरे देश ने आज "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर योग किया।"

योग सत्र के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन भी अन्य भाजपा नेताओं के साथ शामिल हुए। पार्टी के महासचिव अमित जिंदलको योग दिवस के समारोह का संयोजक नियुक्त किया गया, जबकि हुकम चंद, रुचि सेखरी और मीनाक्षी ठाकुर इस कार्यक्रम के सह-संयोजक थे। भाजपा के मीडिया समन्वयक संजीव राणा ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय "कमलम" में एक बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

राणा ने कही अधिकतर लोग अपने घरों में ही योग करते हैं, लेकिन योग दिवस के अवसर पर अन्य सहकर्मियों के साथ योग करना एक अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इससे टीम वर्क बढ़ता है और सभी के बीच सौहार्द बढ़ता है।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , 10th International Yoga Day , International Yoga Day , Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD