Thursday, 27 June 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में कचरा एकत्रित करने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को समय पर मिले राशन : मूलचंद शर्मा प्रदेश के सभी बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा हरा-भरा : असीम गोयल हरियाणा में बिजली संयंत्रों में दिसंबर 2024 तक नहरी पानी की जगह होगा उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संसद के बाहर 'आप' सांसदों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा - यह जांच एजेंसियों का सरासर दुरूपयोग है जालंधर में और मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, कांग्रेस-भाजपा के दर्जनों नेता - कार्यकर्ता आप में शामिल सांसद संजीव अरोड़ा ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात गुरजीत सिंह औजला ने की नवनियुक्त रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से मुलाकात पंजाब पुलिस ने राज्य में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के सहयोगियों द्वारा टारगेट किलिंग की योजना को किया विफल; तीन शूटर गिरफ्तार शांति और भाईचारक सांझ को भंग करके इसका दोष सिखों पर मढऩे की ख़तरनाक साजिश : अकाली दल वर्किंग कमेटी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सम्पूर्ण क्रान्ति आंदोलन महोत्सव का शुभारम्भ किया पीईसी बिरादरी ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ शपथ ली 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूराः विक्रमादित्य सिंह ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रशस्ति पत्र से हुई सम्मानित मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा एस. टी. एफ. को नशों के व्यापार में शामिल बड़े तस्करों के खि़लाफ़ कार्यवाही और तेज करने के निर्देश मुख्य मंत्री ने जनता से किया एक और वादा पूरा किया, जालंधर में नए आवास में डाला डेरा खतरनाक कीटनाशकों व दवाओं के प्रयोग को कम करने का समय आया : कुलतार सिंह संधवां गरीबों के सिर पर छत का सपना साकार कर रही हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और डीएचपीपीसी की बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय कांग्रेस ने जालंधर को बदहाली में धकेला; शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए करोड़ों रुपए लूटे : आप महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के पासआऊट होने वाले कैडिटों की यादगारी मिलनी

 

कांग्रेस नेता डॉ राजेश शर्मा के आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दल के नेता को बंधक बनाकर अपनी बात मनवाना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jun 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से बयान जारी कर कांग्रेस नेता राजेश शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गये आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री पर ही अपने पार्टी के नेता को अपने आधिकारिक निवास में बंधक बनाकर उसे धमकी देकर अपनी बातें मनवाने का मामला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। 

जिस तरह के आरोप कांग्रेस के पार्टी के नेता और पूर्व में देहरा से प्रत्याशी रहे नेता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगाए हैं, वैसा आज तक प्रदेश में किसी ने सुना भी नहीं होगा। जिस आवास से प्रदेश के लोगों को सुविधा और सुरक्षा की गारंटी मिलती है उसी जगह से पेशे से डॉक्टर से एक नेता को डराया धमकाया गया। 

यह सामान्य बात नहीं है। मुख्यमंत्री पर इस तरह की गुंडागर्दी करने के आरोप से प्रदेश की छवि भी धूमिल हुई है। देवभूमि की जो पहचान है कम से कम सरकार उसका ध्यान रखे। जयराम ठाकुर ने कहा कि यही बात विपक्ष डेढ़ सालों से कह रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा तानाशाही की जा रही है। 

अपनी बात मनवाने के लिए ज़ोर-ज़बरदस्ती की जा रही है। सत्ता पक्ष के विधायकों से लेकर विपक्ष और निर्दलीय विधायकों को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश हो रही है। इसी तरह की तानाशाही से तंग आकर कांग्रेस के विधायकों ने भी बग़ावत की थी। सरकार के इसी रवैये से तंग आकर निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफ़ा दिया था। 

अब अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ ही मुख्यमंत्री के बर्ताव से इस बात की पुष्टि हो गई कि मुख्यमंत्री किस तरह की तानाशाही से ज़बरदस्ती अपनी बात मनवाते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पहले यही पार्टी छोड़ चुके विधायकों और निर्दलीय विधायकों द्वारा किया गया। उन्हें सरकार का खुला समर्थन देने के लिए बाध्य किया गया। 

जब समर्थन नहीं दिया तो सत्ता का दुरुपयोग कर उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनके व्यवसाय पर हमला किया। उनके परिवार, नात-रिश्तेदार को टार्गेट किया गया। उनकी गाड़ियां सीज करवाई गई। उनके सहयोगियों पर, साथ रहने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। 

फ़र्ज़ी मुक़दमे में फ़साने की साज़िश हुई। बीजेपी के नेताओं को सर्विलांस पर रखा गया। दमन का हर वह तरीक़ा अपनाया गया जो सरकार के पास था। भाजपा सरकार के द्वारा प्रताड़ित हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। सरकार की इस तानाशाही को सहन नहीं किया जाएगा।

 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय प्रदेश में अराजकता चरम पर है। जब सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता ही नहीं सुरक्षित हैं तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी उसका आसानी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यह सरकार पूरी तरह नाकाम है। प्रदेश में एक पैसे के विकास का काम नहीं हो रहा है। डेढ़ साल से प्रदेश के युवा, गरीब, किसान बागवान सरकार द्वारा ठगे जा रहे हैं। 

इसी तानाशाही के चलते प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया। सुक्खू अपना हलका भी नहीं बचा पाए। मुख्यमंत्री को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश के लोग इस तरह की अराजकता और तानाशाही को सहन नहीं करने वाले हैं। मुख्यमंत्री को बहुत जल्द इसका जवाब मिल जाएगा।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD