Friday, 21 June 2024

 

 

खास खबरें हिसार एयरपोर्ट से बहुत जल्द मिलेगी उड़ान की सुविधा, पूरी दुनिया से होगा कनेक्ट : नायब सिंह मुख्यमंत्री ने हिसार वासियों को दिया विकासात्मक परियोजनाओं का तोहफा वर्तमान में देश में 150 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के 60 वर्ष के शासनकाल में केवल 74 हवाई अड्डे ही कार्यरत थे : नायब सिंह दिल्ली सरकार के हरियाणा पर कम पानी देने के आरोप निराधार और तथ्यों से परे : डॉ अभय सिंह यादव मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने किया तीन नए आपराधिक कानूनों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना समर्पित की, परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एमएसपी पर आम आदमी पार्टी ने कहा - भाजपा किसान हितैषी होने का ड्रामा कर रही, अगर सच में किसानों की चिंता है तो एमएसपी गारंटी कानून बनाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री ने बिहार में नालंदा के खंडहरों को देखा जनजातीय कार्य मंत्रालय ने विश्व सिकल सेल दिवस 2024 के अवसर पर सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लगातार तीसरी बार भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया जे.पी.नड्डा ने लू की स्थिति और लू से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की चिराग पासवान और रवनीत सिंह ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप लान्च किया प्रल्हाद जोशी ने भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्यालय का औचक दौरा किया 24 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर, नीट परीक्षा मामले में एनपीए की चुप्पी ठीक नहीं, उसे सफाई देनी चाहिए : आप गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आठ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर और खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के आप नेताओं के साथ की मीटिंग

 

पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

पुलिस की कार्यप्रणाली पर लग रहे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण, संज्ञान ले मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 14 Jun 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद है। आए दिन अपराध के एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं। जो हिमाचल में पहले सुने तक नहीं गये थे। इन मामलों के पीड़ित परिवारों द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

जो हिमाचल प्रदेश पुलिस की साख के लिए अच्छी बात नहीं हैं। एक तरफ़ पुलिस के जाँच अधिकारी ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर जाँच में ग़लत धाराएं जोड़ने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ़ पुलिस पर भी हाल में हुई अपराध की घटनाओं में आरोपियों को बचाने के आरोप लग रहे हैं। इसी तरह से चंबा में आईबी के एएसआई की हत्या के मामले में परिवार द्वारा मामले की ढंग से जांच न करने के आरोप लग रहे हैं। 

इसके अलावा सुंदरनगर के पुलिस थाना में एक आरोपी के आत्महत्या का मामला भी दुःखद है। एक आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में हत्या का मामला बेहद संगीन हैं। इस मामले की गंभीरता से जाँच किए जाने की आवश्यकता है। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना दुःखद है। इस तरह के आरोप से प्रदेश पुलिस की छवि पर असर पड़ा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की पुलिस अपने व्यवसायिक दक्षता और निष्पक्षता के साथ काम करने के लिए जानी जाती है। लेकिन सुक्खू सरकार में आए दिन इस तरह के मामले सामने आए हैं जब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। एक तरफ़ पुलिस प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति सम्भालने में नाकाम रही तो दूसरी तरफ़ आपराधिक मामलों में जाँच के दौरान भी परिजनों द्वारा पुलिस पर तरह-तरह के सवाल उठाए गए। 

तीन दिन पहले अपने सीनियर के ख़िलाफ़ जाँच में हस्तक्षेप करने वाला पुलिस कर्मी लापता हो गया है, उसके परिवार के लोग मुख्यमंत्री से उनकी मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के पास उनकी बातें सुनने का समय ही नहीं हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और उनके मातहतों के बीच सामंजस्य ही नहीं हैं, फ़ील्ड सुपरविजन अधिकारी तक अगर मातहतों की पहुंच होती तो पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी के बीच की यह लड़ाई सोशल मीडिया पर आकर प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल नहीं कर रही होती। 

अगर सिरमौर के पुलिस कर्मी की बात को उच्च अधिकारियों ने सुनी होती तो इस समस्या का हल व्यवसायिक तरीक़े से निकला होता। सरकार और आलाधिकारी सब अपने आप में  मस्त हैं। इस तरह के मामले देवभूमि की छवि के लिए भी नुक़सानदायक हैं और पुलिस के लिए भी। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मामले में दखल दें। प्रदेश में इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।

अनुबंध के अनुसार काम करे सरकार, मीडिया में कुछ और कोर्ट में कुछ बोलना ठीक नहीं

दिल्ली को पानी देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल सरकार के यू टर्न पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार हिमाचल सरकार के द्वारा किए गए अनुबंधों के आधार पर काम करे। इस तरह से मीडिया में कुछ कहना, कोर्ट में पहले कुछ कहना और बाद में कुछ और कहना सरकार के लिए ठीक नहीं है। यह बताता है कि सुक्खू सरकार जनहित और प्रशासन के मुद्दे पर कितनी गंभीर है। 

उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थितियां ठीक नहीं है। ऐसे मामलों में हर स्तर पर गंभीरता बरती जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को प्रदेश से जुड़ी हुई हर स्थिति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में गहराते जल संकट पर भी गंभीरता से काम करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी हर दिन पानी की कमी से जुड़ी खबरें आ रही हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD