Monday, 24 June 2024

 

 

खास खबरें सतगुरु कबीर जी महाराज की शिक्षाएं मानवता के लिए वरदान : डा. सुभाष शर्मा पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियाँ के साथ मिल कर अमरीका स्थित सरवण सिंह द्वारा चलाए जा रहे नार्को- संगठित अपराध नैकसैस का किया पर्दाफाश पंजाब में से नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए सख़्त कार्यवाही और जागरूकता अभियाना चलाना पंजाब पुलिस की मुख्य प्राथमिकता संत कबीर दास के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने गरीबों को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए की अनेक घोणाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत : कुलदीप धालीवाल मुख्य मंत्री ने भक्त कबीर जी के जीवन और फलसफे पर व्यापक खोज करने के लिए ‘ भक्त कबीर धाम’ स्थापित करने का किया ऐलान अमित शाह ने आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुजरात के अहमदाबाद में योगाभ्यास किया अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में ₹36 करोड़ की लागत से बने 30 स्मार्ट स्कूलों का ई-लोकार्पण किया भारी उद्योग मंत्रालय ने 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने योग के महत्व पर बल दिया और शारीरिक व मानसिक आरोग्य के लिए दैनिक जीवन में योग को अपनाने का सुझाव दिया भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विश्व की समस्याओं का समाधान भारतीय जीवन शैली में निहित है भूपेंद्र यादव ने देश भर में जंगलों में लगने वाली आग के प्रबंधन एवं नियंत्रण के बारे में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की प्रल्हाद जोशी ने त्यागराज स्टेडियम में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने भारत मंडपम में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में 1 कोर में सैनिकों के साथ योग किया केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी की 10वीं किस्त का शुभारंभ किया "प्रधानमंत्री के विजन से योग का हमारा प्राचीन अभ्यास समग्र आरोग्य प्राप्ति के लिए विश्व में एक शक्तिशाली साधन बन गया है : जी. किशन रेड्डी किंजारापु राममोहन नायडू ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली के राजीव गांधी भवन में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूसा परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया अपनी ज़रूरतों में आप प्रभु की जरूरत को सम्मिलित कर दो सांसद जयप्रकाश पुरूष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं जो महिलाओं को पैर की जूती समझते हैं : सुनैना चौटाला

 

आप सांसद मलविंदर कंग ने शेर सिंह घुबाया के बयान की निंदा की, कहा - जनता को धमकी देना अमर्यादित और अलोकतांत्रिक

घुबाया के बयान पर कांग्रेस पार्टी स्पष्टीकरण दे और पंजाब कांग्रेस के प्रधान माफी मांगे - कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2024

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस के फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया के बयान की सख्त शब्दों में निंदा की है। बता दें कि घुबाया ने एक मीटिंग के दौरान यह बात कही थी कि मुझे पता है कि कांग्रेस को किसने वोट डाली है और किसने नहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने उन वोटरों और कार्यकर्ताओं के लिए पहले काम करेंगे।

इस बयान पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद और पंजाब में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि घुबाया का यह बयान सीधे तौर पर जनता को धमकी देना है। उनका यह बयान पूरी तरह अमर्यादित और अलोकतांत्रिक है। उन्हें वोटरों की इज्जत करनी चाहिए।

कंग ने कहा कि हमारे देश का संविधान अपने नागरिकों को यह हक देता है कि वे अपनी मर्ज़ी से और अपनी पसंद के उम्मीदवार चुन सके। उन्होंने कहा कि शेर सिंह घुबाया जल्द ही संसद में संविधान की शपथ लेंगे लेकिन उनके बयानों से यह साफ होता है कि वे संविधान की इज्जत नहीं करते। उनका संविधान के मूल सिद्धांतों में कोई भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में सात सीट जीती है और अभी से इनका अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है। कंग ने घुबाया के बयान पर कांग्रेस पार्टी से स्पष्टीकरण देने और पंजाब कांग्रेस के प्रधान से इसके लिए जनता से माफी मांगने की मांग की। आप प्रवक्ता नील गर्ग कहा कि कांग्रेस के सांसद को लोकतांत्रिक प्रक्रिया रास नहीं आ रही है शायद इसीलिए वह सरेआम वोटरों को धमका रहे हैं,  जबकि वह एक सांसद हैं उन्हें इस तरह से लोगों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए।

जनता ने किसी को भी वोट दिया हो लेकिन अब वह अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों के सांसद हैं। घुबाया को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की इज्जत करनी चाहिए।

AAP MP Malvinder Kang condemned the statement of Sher Singh Ghubaya, saying his comments were threats and against our democratic values

Congress party should give clarification on Ghubaya's statement and Punjab Congress chief should apologize, demands Kang 

Chandigarh

The Aam Aadmi Party (AAP) Punjab strongly condemned the statement of Congress MP from Ferozepur Sher Singh Ghubaya, saying his comments are threats to the people and against our democratic values. In a meeting Ghubaya had said that he knows who has voted for Congress and who has not. He said that he will prioritise those who voted for him and his known workers.

Condemning this statement of Congress MP, Aam Aadmi Party's Anandpur Sahib MP and party's chief spokesperson in Punjab Malvinder Singh Kang said that this statement of Ghubaya is a direct threat to the public. His statement is completely indecent and undemocratic. He should respect the voters.

Kang said that the Constitution of our country gives its citizens the right to choose the candidate of their choice. He said that Sher Singh Ghubaya will soon take the oath of the Constitution in Parliament but it is clear from his statements that he does not respect the Constitution. He has no faith in the basic principles of the Constitution.

He said that Congress has won seven seats in Punjab and their arrogance is already at its peak. Kang demanded an explanation from the Congress party on Ghubaya's statement and said that the Punjab Congress chief should apologize. AAP spokesperson Neel Garg said that it seems like the Congress MP is not happy with the democratic process, perhaps that is why he is openly threatening the voters, while he is an MP, he should not be discriminating. 

The public may have voted for anyone but now he is the MP of all the people of his Lok Sabha constituency. Ghubaya should respect the democratic electoral process.

ਆਪ ਸਾਂਸਦ ਮਲਵਿੰਦਰ ਕੰਗ ਨੇ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਘੁਬਾਇਆ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਨਿੰਦਾ, ਕਿਹਾ- ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਧਮਕਾਉਣਾ ਗੈਰ-ਜਮਹੂਰੀ 

ਘੁਬਾਇਆ ਦੇ ਬਿਆਨ 'ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇਵੇ ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਗਣ ਮੁਆਫ਼ੀ - ਕੰਗ 

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਪ) ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਘੁਬਾਇਆ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਸ਼ਬਦਾਂ 'ਚ ਨਿਖੇਧੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਘੁਬਾਇਆ ਨੇ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਗੱਲ ਕਹੀ ਸੀ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਪਤਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਈ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸ ਨੇ ਨਹੀਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਵੋਟਰਾਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ।

ਇਸ ਬਿਆਨ 'ਤੇ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਤੀਕਰਮ ਦਿੰਦਿਆਂ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਮਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘੁਬਾਇਆ ਦਾ ਬਿਆਨ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ 'ਤੇ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਿਆਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੈਰ-ਜਮਹੂਰੀ ਹੈ।

ਮਲਵਿੰਦਰ ਕੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਸੰਵਿਧਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਪਸੰਦ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਨ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਘੁਬਾਇਆ ਜਲਦੀ ਹੀ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕਣਗੇ, ਪਰੰਤੂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੋਂ ਸਾਫ਼ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੇ ਮੂਲ ਸਿਧਾਂਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਭਰੋਸਾ ਹੈ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ 7 ਸੀਟਾਂ ਜਿੱਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਹੰਕਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੰਗ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਘੁਬਾਇਆ ਦੇ ਬਿਆਨ 'ਤੇ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇਣ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਇਸ ਲਈ ਜਨਤਾ ਤੋਂ ਮੁਆਫ਼ੀ ਮੰਗਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੀਲ ਗਰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਲੋਕਤੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਰਾਸ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ, ਸ਼ਾਇਦ ਇਸੇ ਲਈ ਉਹ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੇਆਮ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਦੋਂਕਿ ਉਹ ਇਕ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵਿਤਕਰਾ ਬਿਲਕੁਲ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ।

ਜਨਤਾ ਨੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਵੋਟ ਪਾਈ ਹੋਵੇ, ਪਰ ਹੁਣ ਉਹ ਆਪਣੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਐਮ.ਪੀ. ਹਨ। ਘੁਬਾਇਆ ਨੂੰ ਲੋਕਤੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD