Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को ठुकराया, भाजपा को दिया समर्थन : जयराम ठाकुर

लोक सभा चुनाव से भाजपा के सांसदों और उपचुनाव से बढ़ी विधायकों की संख्या

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Jun 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया है। 

यह सुक्खू सरकार को नकारने जैसा है। प्रदेश के लोगों ने सरकार की नाकामी के चलते कांग्रेस को नकार दिया। 68 में से 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दी। प्रदेश के ज़्यादातर मंत्री और सीपीएस तो अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े ही साथ ही मुख्यमंत्री की अपनी सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सहयोग स्नेह देने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीते विधायक सुधीर शर्मा और इन्दर दत्त लखनपाल बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने के लिए उनके विधानसभा स्थित कार्यालय पहुंचे। 

जयराम ठाकुर में उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में भारी वृद्धि हुई। एक तरफ़ जहां कांग्रेस से मंडी लोकसभा सीट भाजपा ने जीती वहीं मुख्यमंत्री के गृहज़िला की बड़सर और धर्मशाला की सीट भी जीती। 

लोकसभा में कांग्रेस से एक सीट तो विधान सभा में कांग्रेस से दो सीट ली। अब सदन में भाजपा 27 हो गई है। आने वाले दिनों में यह संख्या और ज़्यादा हो जाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो गई है। पिछले तीन दिन के अंदर प्रदेश में पाँच जघन्य हत्याकांड हो चुके हैं। 

बिलासपुर में बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद, काँगड़ा में बालिका की दराट से काटकर हत्या के बाद ऊना में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और अब चंबा के सलूणी में आईबी के एएसआई की हत्या का मामला सामने आया है। प्रदेश में इस तरह की अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। 

इस तरह की घटनाओं के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए काम करें। लोगों का जीवन भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD