Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी आप सांसदों के शपथ ग्रहण के मौके पर संसद पहुंचे भगवंत मान, मुलाकात कर तीनों सांसदों की हौसला अफजाई की एक-एक करके केंद्र सरकार पंजाब के सभी फंड रोक रही है, वे नहीं चाहते कि पंजाब तरक्की करे : आप सी जी सी झंजेड़ी में हैप्पीनेस एंड वेल-बीइंग सेंटर का उद्घाटन किया गया गुरजीत सिंह औजला ने तीसरी बार ली लोकसभा सदस्य की शपथ पंजाब के ग्लोबल पोस्टर बॉय दिलजीत दोसांझ बने क्लाइमेट चैंपियन, राउंडग्लास फाउंडेशन के 1 बिलियन पेड़ लगाने के मिशन के आए समर्थन में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत 6786 लाभार्थियों के लिए 34 करोड़ रुपए की मंजूरीः डॉ. बलजीत कौर जमीन के इंतकाल बदले 5500 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को विजीलैंस ब्यूरो ने पकड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब पुलिस का मनोबल गिरा रहे : तरुण चुघ डॉ. जितेन्द्र सिंह ने विज्ञान भारती के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन में 'भारतीय समस्याओं के लिए भारतीय समाधान' की वकालत की अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को झटका! दोनों पार्टियों के कई नेता 'आप' में शामिल

 

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Jun 2024

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् के पेटेंट सूचना केंद्र द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत एवं संभावित जी.आई उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री का शुभारम्भ किया। 16 जून, 2024 तक आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में प्रदेश के लगभग 15 पंजीकृत एवं सम्भावित जी.आई उत्पाद शामिल हैं। 

इनमें कुल्लू शॉल, कांगड़ा चाय, चम्बा रुमाल, किन्नौरी शॉल, कांगड़ा पेंटिंग, हिमाचली काला जीरा, चुल्ली तेल, चम्बा चप्पल, लाहुली जुराबे एवं दस्ताने पंजीकृत हैं। चंबा धातु शिल्प, किन्नौरी आभूषण, स्पीति छर्मा, भरमौरी राजमा, पांगी की ठंगी, चंबा चुख, लाल चावल, डांगरू व सिरमौरी लोइआ, करसोग के कुलथ, हिमाचली धाम, हिमाचली संगीत वाद्य यंत्र, किन्नौरी सेब, सेपू बड़ी इत्यादि सम्भावित उत्पादों की जी.आई के रूप में पंजीकरण के लिए पहचान की गई हैं। चम्बा धातु शिल्प के पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि भौगोलिक संकेत (जी.आई) एक चिन्ह है जो उन उत्पादों पर लगाया जाता है जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति होती है जैसे चम्बा रुमाल, चम्बा चप्पल, कांगड़ा चाय, कांगडा पेंटिंग आदि। उन्होंने कहा कि जी.आई उत्पादों का पंजीकरण भौगोलिक संकेतों को कानूनी संरक्षण प्रदान करता है जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलता है। 

यह भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित वस्तुओं के उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को जी.आई उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करने और मूल्यवान पारम्परिक उत्पादकों को खरीदने का अनूठा अवसर है।

इस अवसर पर राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् के सदस्य सचिव डी.सी. राणा तथा संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री भी उपस्थित रहे

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD