Monday, 01 July 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने 7 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया राकेश यादव को भेंट की श्रद्धांजलि जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 नये नगर वन/ वाटिका प्रोजेक्टों को परवानगी संजय टंडन ने लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सार्वजनिक ज़मीनों से नाजायज़ कब्ज़े हटाने और सरकारी इमारतों के उचित रख-रखाव के निर्देश चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने वार्षिक पुरस्कार समारोह में साहित्यिक उत्कृष्टता को सम्मानित किया पंजाब में शासन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, वड़िंग ने आरोप लगाया मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा को मिलेंगे वेस्ट-टू-चारकोल प्लांट आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे देवर्षि नारद : नायब सिंह मुख्यमंत्री ने की अपील - प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़ गरीब परिवारों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हरियाणा सरकार उठा रही सराहनीय कदम : डॉ. कमल गुप्ता यूथ अकाली दल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पूर्ण विश्वास जताया चंडीगढ़ में धूम मचाने आई नेटफ्लिक्स की वाईल्ड वाईल्ड पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज के हर वर्ग का कल्याण किया जाएगा सुनिश्चित : मुख्यमंत्री लायंस क्लब खरड़ का नए प्रधान का हुए चुनाव पंजाब द्वारा पीक पावर डिमांड को पूरा करने में नया रिकार्ड स्थापित : हरभजन सिंह ई.टी.ओ गुरजीत सिंह औजला ने की नितिन गडकरी से मुलाकात हरियाणा में फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्र की होगी स्थापना

 

सेब बागवानी में एच.पी.एम.सी. का महत्वपूर्ण योगदान: जगत सिंह नेगी

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Jun 2024

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं विधायन निगम (एच.पी.एम.सी.) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सेब बागवानी में एच.पी.एम.सी. के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। जगत सिंह नेगी ने कहा कि एच.पी.एम.सी. की स्थापना 10 जून, 1974 को शिमला में की गई थी, जिसका उद्देश्य सेब एवं अन्य फल बागवानों के हितों की रक्षा, विपणन सुविधाएं, फल प्रसंस्करण एवं पोस्ट हार्वेस्ट सुविधाएं प्रदान करना था। 

गत 50 वर्षों में एच.पी.एम.सी. ने सेब बागवानी की उन्नति में उत्प्रेरक का काम किया है। उन्होने कहा कि एच.पी.एम.सी. फल प्रसंस्करण एवं पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक के क्षेत्र में देश भर में पिछले 5 दशक से अग्रणी संस्थान है। बागवानी मंत्री ने कहा कि निगम ने वर्ष 1980 में परवाणू में देश का पहला एप्पल जूस कंसंट्रेट संयंत्र स्थापित किया था। 

एच.पी.एम.सी. ने 1970 एवं 1980 के दशक में दिल्ली, मुंबई एवं चेन्नई में शीत गृहों तथा प्रदेश में 4 शीत गृहों (कोल्ड स्टोर) का निर्माण किया। इसके अतिरिक्त एच.पी.एम.सी. ने देश में पहली बार बोतलबंद जूस का उत्पादन एवं विपणन प्रारंभ किया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि एच.पी.एम.सी. प्रतिवर्ष प्रदेश के लगभग 30,000 सेब बागवानों से मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सी ग्रेड सेब की सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीद कर परवाणू, पराला एवं जड़ोल (सुंदरनगर) स्थित अपने फल प्रसंस्करण संयंत्रों में एप्पल जूस कंसंट्रेट का उत्पादन करता है। 

इसके अतिरिक्त एच.पी.एम.सी. टेट्रा पैक जूस, जैम, स्क्वैश, एप्पल साइडर विनेगर एवं अचार आदि का उत्पादन भी करता है। बागवानी मंत्री ने कहा कि एच.पी.एम.सी. सेब बागवानों को विश्वस्तरीय पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक से लैस 10 ग्रेडिंग पैकिंग हाउस एवं 5 सी.ए. स्टोर की सुविधा उचित दरों पर उपलब्ध करवा रहा है। 

बागवानी मंत्री ने एच.पी.एम.सी. के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एच.पी.एम.सी. के प्रबन्ध निदेशक सुदेश मोखटा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD