Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी आप सांसदों के शपथ ग्रहण के मौके पर संसद पहुंचे भगवंत मान, मुलाकात कर तीनों सांसदों की हौसला अफजाई की एक-एक करके केंद्र सरकार पंजाब के सभी फंड रोक रही है, वे नहीं चाहते कि पंजाब तरक्की करे : आप सी जी सी झंजेड़ी में हैप्पीनेस एंड वेल-बीइंग सेंटर का उद्घाटन किया गया गुरजीत सिंह औजला ने तीसरी बार ली लोकसभा सदस्य की शपथ पंजाब के ग्लोबल पोस्टर बॉय दिलजीत दोसांझ बने क्लाइमेट चैंपियन, राउंडग्लास फाउंडेशन के 1 बिलियन पेड़ लगाने के मिशन के आए समर्थन में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत 6786 लाभार्थियों के लिए 34 करोड़ रुपए की मंजूरीः डॉ. बलजीत कौर जमीन के इंतकाल बदले 5500 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को विजीलैंस ब्यूरो ने पकड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब पुलिस का मनोबल गिरा रहे : तरुण चुघ डॉ. जितेन्द्र सिंह ने विज्ञान भारती के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन में 'भारतीय समस्याओं के लिए भारतीय समाधान' की वकालत की अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को झटका! दोनों पार्टियों के कई नेता 'आप' में शामिल एक्ज़िम बैंक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष हिमाचल में संभावित निर्यात रणनीति पर प्रस्तुति दी भाजपा को मिल रहा है हिमाचल के लोगों का आशीर्वाद : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त आयोग से हिमाचल को उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने की सिफारिश का आग्रह किया अधिकारियों को निर्देश ,चंगर क्षेत्र में पेयजल-विद्युत हो बेहतर व्यवस्था : केवल सिंह पठानिया पी.एस.पी.सी.एल ने हरित ऊर्जा को दिया बढावा मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में किए श्री रामलला के दर्शन तकनीकी प्रगति के सामाजिक प्रभाव का पता लगाने के लिए एलपीयू ने एसयूटीएकेएस का आयोजन किया संगीत मेरे फेफड़ों के लिए हवा और ऑक्सीजन है - नेहा भसीन प्रधानमंत्री का “एक पेड़ मां के नाम” अभियान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक : संजय टंडन

 

विशाल पदयात्रा के साथ संजय टंडन ने किया चुनाव प्रचार का समापन

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 May 2024

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के अंतिम दिन चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने विशाल पदयात्रा के साथ प्रचार अभियान समाप्त किया। शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन लोगों का पदयात्रा में जनसमर्थन उमड़ा। पूरे उत्साह के साथ शहरवासी पदयात्रा में शामिल हुए और संजय टंडन ने शहर के विभिन्न सेक्टरों और क्षेत्रों से होकर गुजरी पदयात्रा के दौरान आमजन का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और पहली जून को समर्थन मांगा।

सेक्टर-25 से शुरू हुई पदयात्रा मिल्क कॉलोनी धनास, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास और मलोया, दादू माजरा, राम दरबार, हल्लो माजरा, मनीमाजरा, इंदिरा कॉलोनी और किशनगढ़ सहित शहर के कई अन्य सेक्टरों से होकर गुजरी। वहीं 50 दिन चले चुनाव प्रचार अभियान के बारे में संजय टंडन ने बताया कि  159 सार्वजनिक बैठकें, 75 पदयात्रा, 6 प्रभावशाली बैठकें, 23 जनसभा, 6 सार्वजनिक रैलियां और रोड शो, 35 मंडल सम्मेलन बैठकें आयोजित हुई ।

कई स्टार प्रचारकों ने टंडन के लिए प्रचार के लिए हरियाणा के सीएम नायब सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, कपड़ा और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शहर के हर मतदाता से सीधा संवाद किया है। इस दौरान उन्होंने न केवल शहरवासियों की समस्याओं व मुद्दों को अच्छी तरह समझा है। वहीं चुनाव के दौरान उन्हें हर वर्ग का जनसमर्थन मिला है, जोकि यह दर्शाता है कि चंडीगढ़ में भाजपा की हैट्रिक पक्की है।उन्होंने कहा कि शहर का स्थानीय नागरिक होने के नाते उनका शहरवासियों से सीधा जुड़ा भी है और स्थानीय उम्मीदवार के तौर शहरवासियों के चलते उनके चुनावी अभियान को भी मजबूती मिली है। 

वे हर वर्ग के मुद्दों व समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं, इसलिए वे सांसद निर्वाचित होते ही महत्वपूर्ण स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शहरवासियों ने जिस तरह एकता और एकजुटता के भावना से उनका सम्मान बढ़ाया है, वे उसके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार जरूर समाप्त हो चुका है, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए शहरवासियों की भागीदारी जरूरी है, तभी विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा।

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD