Saturday, 22 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार का ध्येय योग के जरिये हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ-नायब सिंह देहरा से मेरा पुश्तैनी रिश्ता, मैं देहरा का दामाद भी : सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग एक अचूक उपायः बलबीर सिंह विजीलैंस ब्यूरो ने गरीब परिवारों के लिए चावलों के वितरण में हुए 1.55 करोड़ रुपए के घोटाले का किया पर्दाफाश पंजाब सरकार की ओर से भक्त कबीर जी के प्रकाश पर्व के मौके पर होशियारपुर में प्रदेश स्तरीय समागम आज 'आप' उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जालंधर उपचुनाव के लिए भरा नामांकन प्रधानमंत्री ने श्रीनगर में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना’कार्यक्रम को संबोधित किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया सिर्फ दो वर्ष में अंतरिक्ष संबंधी स्टार्टअप में 200 गुना की वृद्धि हुई है : डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय वस्‍त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने उद्योग प्रतिनिधियों से बातचीत की प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पहल से हरित अर्थव्यवस्था प्राप्त करने के लिए हरित आवरण लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी : भूपेंद्र यादव भूपेन्द्र यादव ने उत्तराखंड में आग प्रभावित वन क्षेत्रों का दौरा किया केंद्रीय मंत्री जी. कृष्ण रेड्डी ने कोयला खदानों के तेज परिचालन पर बल दिया संजय सेठ ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए आईएनएस राजाली का दौरा किया बिजली उत्पादन करने वाला जिला बना ऊना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में धार्मिक स्थलों को तोड़कर बदला ले रहा प्रशासन : डॉ. एस.एस. आहलूवालिया बाढ़ के पानी से आमजन की प्रॉपर्टी को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारीः पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब पुलिस ने सीमा पार से गैर-कानूनी हथियारों और नार्को-आतंकवाद हवाला रैकेट का किया पर्दाफाश; मुख्य साजिशकर्ता समेत 8 मुलजिम गिरफ्तार मान सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पठानकोट की लीची को विदेशों में भेजने की करेगी शुरुआतः चेतन सिंह जौड़ामाजरा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रोबेशनर आई. ए. एस. अधिकारियों को अपनी ड्यूटी समर्पित भावना, संजीदगी और पेशेवर वचनबद्धता से निभाने का न्योता लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी - डॉ. बलबीर सिंह

 

तरुण चुग के कार्यक्रम में नारों की गूंज उठी ,"जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे"

तरुण चुग के प्रयासों से प्रभु श्री रामलला मंदिर का प्रसाद और चित्र का वितरण किया गया

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 30 May 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने  अंतिम दौर में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान महिला मोर्चा के सम्मेलन को सम्बोधित किया, सम्मेलन के बाद अयोध्या से प्रभु श्री राम लला मंदिर का प्रसाद, सरयू नदी का जल और अयोध्या की पवित्र मिट्टी और श्री रामलला का चित्र का वितरण भी किया गया। 

इस कार्यक्रम में मोदी सरकार द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण करने से समस्त सनातन समाज गदगद है, कार्यक्रम जय श्री राम और जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे के नारों से गूंज उठा चुग ने मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। चुग ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जितना कार्य पिछले 70 सालों में कांग्रेस राज में नहीं हुआ उतना कार्य मोदी सरकार ने इन दस सालों में किया है। 

चुग ने कहा कि मातृ शक्ति समाज की धुरी है इसके विकास और सशक्तिकरण से ही देश और समाज का विकास संभव है। पिछले दस साल में मोदी सरकार ने जिस प्रकार पहली बार महिलाओं के लिए इज्जत घर बनाने की बात की थी ऐसे में 10 करोड़ शौचालय बनकर महिला के दैनिक जीवन में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। परिवार को रसोई गैस से जोड़कर उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता मोदी सरकार ने की।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रकाश डालने हुए चुग ने कहा कि आज हर क्षेत्र में चाहे उद्यम हो, या कृषि हो, या सैन्य मोर्चा हो या शिक्षा देश की बेटियां किसी से कम नहीं है और यह मोदी सरकार के समय ही साकार हुआ जब मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को एक जन अभियान बनाया।

चुग ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की चिता की ओर सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण का कानून बनाया 1 करोड़ लखपति दीदी सहित आगे निकट भविष्य में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने की योजना है। देश की बेटियों के सुरक्षा और सम्मान को लेकर मोदी सरकार वचनबद्ध है इसलिए देश की बेटियां मोदी सरकार को निस्संकोच अपना आशीर्वाद दे रही है।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD