Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर 'आप' सांसद मलविंदर कंग ने कहा - बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पॉलिटिकल वेंडेटा' कर रही है पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा, महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा - राज लाली गिल पी. एस. पी. सी. एल द्वारा विलक्षण पहलकदमी; 35 किलोवाट सामर्थ्य के सात सोलर वृक्ष लगाए पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल

 

कांग्रेस की सरकार होने के कारण केंद्र ने हिमाचल को नहीं दी आपदा में मदद : प्रियंका गांधी

भाजपा रुकवाने की कितनी भी कोशिश करे, महिलाओं को देंगे 1500 रुपए पेंशनः प्रियंका

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal,Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू/मंडी , 29 May 2024

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुल्लू और मंडी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में जनसभाएँ की और ताबड़तोड़ प्रचार किया। उन्होंने रोड शो भी निकला, जिसमें लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर बताते हैं, लेकिन जब राज्य में आपदा आई तो वह एक बार भी हिमाचल प्रदेश नहीं आए और केंद्र की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए एक पैसा तक नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वहीं मदद प्रदान करती है, जहां भाजपा की सरकारें होती हैं और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार होने के कारण केंद्र सरकार ने एक रूपए की मदद भी नहीं भेजी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि पूरी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहे और प्रभावितों की मदद की।

उन्होंने कहा कि सेवा ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है और हिमाचल प्रदेश की जनता जानती है कि संकट के समय उनके साथ कौन खड़ा रहा।प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक साज़िश के तहत विधायकों को ख़रीद कर राज्य के ईमानदार लोगों की चुनी हुई ईमानदार सरकार को गिराने का प्रयास किया है, लेकिन लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष में भाजपा विश्व की सबसे अमीर पार्टी बन गई क्योंकि छापे मारकर चंदा वसूल किया गया। जिस कंपनी के वैक्सीन के कारण मौतें हो रही हैं, भाजपा ने उसी कंपनी से 52 करोड़ का चंदा लिया। गुजरात में जिस कंपनी का पुल गिरा, भाजपा ने उसी से चंदा लिया और जिन-जिन पर छापे मारे, उनसे चंदा लेकर छापे बंद कर दी।

उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह कभी भी पार्टी के सेवा के लिए पीछे नहीं हटे, जबकि भाजपा की उम्मीदवार अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बारे में क्या कह रही हैं। उन्होंने सभी से विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि सांसद बनकर वह पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाएँगे।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया, जिससे छोटे-छोटे कारोबार फले-फूले। लेकिन मोदी सरकार की नीतियाँ छोटे और मध्यम उद्योगों को कुचलने की हैं। पहले नोट बंदी की और कोविड के बाद पर्यटन उद्योग को राहत देने की बजाय मोदी सरकार ने जीएसटी थोप दिया, जिससे पर्यटन उद्योग को नुकसान झेलना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग हिमाचल प्रदेश में बहुत से लोगों को रोज़गार देता है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीतियाँ बनाई जाएँगी।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले दस साल में मोदी सरकार ने केवल अपने खरबपति मित्रों को खुश करने की नीतियाँ बनाईं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं हैं, जबकि उन्होंने उद्योगपतियों को 16 लाख करोड़ रुपए के कर्ज़ माफ़ किए और देश के संसाधन उनको सौंपे जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सेब के कोल्ड स्टोर उद्योगपति मित्रों को सौंप दिए हैं, जो सेब के दाम कंट्रोल कर रहे हैं, जिसके कारण सेब बाग़वानों को सेब के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। इसके साथ ही सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाई, जिससे सेब बाग़बानों को नुकसान हुआ। कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रही, लेकिन कभी भी जनता के हितों के साथ समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण महंगाई और बेरोज़गारी बढ़ी है और आज 70 करोड़ युवा बेरोज़गार हैं। इन्हीं ग़लत नीतियों का नतीजा अग्निवीर योजना है, जिसमें चार साल बाद युवा बेरोज़गार हो जाता है, उन्हें पेंशन नहीं मिलती और शहादत पर उन्हें कोई आर्थिक मदद भी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही वन रैंक-वन पेंशन योजना दी थी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने के बाद महिलाओं को 8500 रुपए प्रति माह और एक साल में एक लाख रुपए दिए जाएँगे। सरकारी क्षेत्र में ख़ाली पड़े 30 लाख पदों को भरा जाएगा और इसमें महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण देंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना किया जाएगा और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी का अधिकार देंगे।

इसके अतिरिक्त किसान की फसल को नुक़सान होने पर 30 दिन में मुआवज़ा प्रदान किया जाएगा, किसानों की क़र्ज़ माफ़ी के लिए आयोग बनाया जाएगा और कृषि उपकरणों पर सीएसटी ख़त्म किया जाएगा। सरकारी क्षेत्र में 30 लाख नौकरियाँ देंगे और मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार राजस्थान की तर्ज पर देश भर में 25 लाख रुपए का फ्री स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी। शहरी क्षेत्रों में भी मनरेगा का लागू किया जाएगा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए एपरेंटिसशिप कार्यक्रम लागू किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें प्रति माह 8500 रुपए का भत्ता प्रदान किया जाएगा।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD