Friday, 21 June 2024

 

 

खास खबरें वोल्टास ने अपना पहला ' कंपनी ओन्ड एंड कंपनी ऑपरेटेड' (कोको) ब्रांड स्टोर चंडीगढ़ में शुरू किया हिसार एयरपोर्ट से बहुत जल्द मिलेगी उड़ान की सुविधा, पूरी दुनिया से होगा कनेक्ट : नायब सिंह मुख्यमंत्री ने हिसार वासियों को दिया विकासात्मक परियोजनाओं का तोहफा वर्तमान में देश में 150 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के 60 वर्ष के शासनकाल में केवल 74 हवाई अड्डे ही कार्यरत थे : नायब सिंह दिल्ली सरकार के हरियाणा पर कम पानी देने के आरोप निराधार और तथ्यों से परे : डॉ अभय सिंह यादव मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने किया तीन नए आपराधिक कानूनों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना समर्पित की, परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एमएसपी पर आम आदमी पार्टी ने कहा - भाजपा किसान हितैषी होने का ड्रामा कर रही, अगर सच में किसानों की चिंता है तो एमएसपी गारंटी कानून बनाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री ने बिहार में नालंदा के खंडहरों को देखा जनजातीय कार्य मंत्रालय ने विश्व सिकल सेल दिवस 2024 के अवसर पर सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लगातार तीसरी बार भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया जे.पी.नड्डा ने लू की स्थिति और लू से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की चिराग पासवान और रवनीत सिंह ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप लान्च किया प्रल्हाद जोशी ने भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्यालय का औचक दौरा किया 24 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर, नीट परीक्षा मामले में एनपीए की चुप्पी ठीक नहीं, उसे सफाई देनी चाहिए : आप गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आठ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे

 

डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज शाम अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन के निकट सिविल एन्कलेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) के निर्माण कार्य के निरीक्षण किया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 28 May 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी से विधायक श्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में सिविल एन्कलेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को अम्बाला से जल्द उड़ान सेवा का लाभ मिल सके। श्री विज आज शाम अंबाला में अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन के निकट सिविल एन्कलेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गत दिनों अम्बाला रैली में आए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंच से घोषणा की थी कि अम्बाला से उड़ान सेवा को जल्द प्रारंभ किया जाएगा,  इसलिए अधिकारी निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करें। उन्होंने डोमेस्टिक एयरपोर्ट में हार्टिकल्चर (बागवानी) कार्य को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंट्रेस एवं आसपास क्षेत्र खूबसूरत दिखे इसलिए यहां हार्टिकल्चर के कार्य को शुरू किया जाए।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने एयरपोर्ट में यात्रियों के आने-जाने के मार्गों की जानकारी ली, साथ ही यात्रियों के चेक-इन करने के दौरान बैठने एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वाहनों की पार्किंग सुविधा, एयरपोर्ट में बिजली की आपूर्ति के लिए क्या-क्या प्रबंध है इसकी जानकारी ली। 

यात्रियों को एयरपोर्ट से अंदर किस स्थान से ले जाया जाएगा उन्होंने इस बारे भी जानकारी ली। एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल, यहां पर स्ट्रीट लाइट एवं अन्य क्या-क्या व्यवस्थाएं होगी इसको लेकर उन्होंने चर्चा की। उन्होंने एंट्रेंस एरिया, पार्किंग, कैंटीन, मुख्य टर्मिनल सहित अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि टर्मिनल में काफी कार्य कर लिया गया है और जून के अंत तक निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

पूर्व मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला को मिला उड़ान योजना का लाभ

गौरतलब है कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से अम्बाला में भारत सरकार की आरसीएस (रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम) उड़ान योजना के तहत अम्बाला छावनी में सिविल एन्कलेव डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है जिसका नागरिकों को लाभ मिलेगा। 

अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ 20 एकड़ भूमि निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से सिविल एविएशन विभाग को दी गई थी। हरियाणा सरकार की ओर से 20 एकड़ भूमि के बदले रक्षा मंत्रालय को 133 करोड़ रुपए ट्रांसर्फर किए गए थे।

उड़ान सेवा का लाभ हरियाणा सहित आसपास राज्यों को भी मिलेगा 

करीब साढ़े 16 करोड़ रुपए की लागत से डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जहां से यात्री चेक-इन एवं चेक-आउट कर सकेंगे। विमान के टेक-ऑफ एवं लैंडिंग के लिए अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल होगा। अम्बाला में बन रहे इस घरेलू हवाई अड्डे का फायदा हरियाणा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के यात्री भी ले सकेंगे, जिन्हें यहां से अलग-अलग शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी।

इससे पहले बीते वर्ष 15 अक्टूबर, 2023 को अम्बाला छावनी में एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया था। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD