Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री द्वारा झूठ बोलने की सारी हदें पार करना प्रदेश का दुर्भाग्य

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर/बड़सर , 27 May 2024

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते हैं कि चुनाव के दौरान बड़सर में 55 लाख रुपए सीज किए गए। जिसके बारे में उन्होंने अनर्गल आरोप लगाए हैं। सुक्खू बताएं कि वह पैसा कहां से मिला। किससे मिला? किसने ज़ब्त किया। कैसे ज़ब्त किया? किस थाने में मुक़दमा दर्ज हुआ? 

किस संस्था ने दर्ज किया?  वह पैसा कहां गया?  मैने हर स्तर पर पता किया। मीडिया के माध्यम से, अधिकारियों के माध्यम से, सभी माध्यमों से पता करने के बाद यह साफ़ हुआ कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं हैं। ऐसी कोई ज़ब्ती रिकॉर्ड में ही नहीं हैं और मुख्यमंत्री ने इसके बारे में प्रेस वक्तव्य भी जारी कर दिया कि पैसे बरामद हुए हैं, उसके साथ और भी अनर्गल बातें की। 

एक मुख्यमंत्री होकर इस तरह से झूठी बातें करना मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के भी ख़िलाफ़ हैं।  इससे शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री इस तरह से सफ़ेद झूठ बोले और मर्यादा के ख़िलाफ़ आचरण करें। सरकार के डेढ़ साल को मुख्यमंत्री ने सिर्फ़ झूठ बोलकर चलाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की नाकामी के कारण उनका साथ छोड़ गये हैं तब से मुख्यमंत्री कुछ भी कह रहे हैं। एक मनगढ़ंत कहानी बनाकर अब भाजपा के प्रत्याशियों पर आरोप लगा रहे हैं। इस तरह की तथ्यहीन बातों से वह मुश्किल में आने वाले हैं।

भाजपा के कई नेताओं ने उनके ऊपर आपराधिक मानहानि का मुक़दमा दर्ज करवाया है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्दी ही उन्हें अपने झूठ के बदले जवाब देना पड़ेगा। सरकार की हर नाकामी का जवाब प्रदेश के लोग देने के लिए तैयार बैठे हैं। चुनाव के बाद जब नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे होंगे तो हिमाचल से कांग्रेस सरकार भी जा रही होगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने डेढ़ साल की सरकार में सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठ बोले। प्रदेश की मातृशक्ति, युवाओं, किसानों, बागवानों सभी को ठगा। हर महीनें सिर्फ़ क़र्ज़ लिए लेकिन विकास का एक भी काम नहीं किया।  चुने हुए जनप्रतिनिधों का अपमान करके मित्रों की सरकार चलाई। चुने हुए विधायकों की नहीं सुनी गई। जनता के हितों से जुड़े उनके द्वारा बताए गए काम रोके गये। 

जो पार्षद का चुनाव नहीं जीत सकते हैं उन्होंने आप लोगों के हितों से जुड़े काम रोके। जब विधायकों के जनहित के काम नहीं होंगे, मंत्रियों और पार्टी अध्यक्ष के काम नहीं होंगे तो विधायक क्या करेगा? सभी ने अपनी आवाज़ उठाई लेकिन अनसुनी कर दी गई। आज जो भी कुछ हो रहा है उसके लिये सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्यमंत्री सुक्खू ही ज़िम्मेदार हैं। 

उनके गृह ज़िला के तीन विधायक ही  उनके ख़िलाफ़ हैं, इससे यह साफ़ है कि उनकी क्या कार्यप्रणाली हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तो मुख्यमंत्री को हिमकेयर, सहारा जैसी योजनाएं रोकने का जवाब देना हैं, युवाओं को नौकरी न देने, चयन आयोग को भंग करने, युवाओं के रिज़ल्ट नहीं जारी करने और माताओं-बहनों के साथ धोखा करने जैसे शर्मनाक कार्यों के जवाब भी प्रदेश की जनता को देना हैं। तालाबाज़ सरकार पर ताला लगाने के लिए प्रदेश के लोग तैयार बैठे हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD