Monday, 24 June 2024

 

 

खास खबरें अधिकारियों को निर्देश ,चंगर क्षेत्र में पेयजल-विद्युत हो बेहतर व्यवस्था : केवल सिंह पठानिया पी.एस.पी.सी.एल ने हरित ऊर्जा को दिया बढावा मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में किए श्री रामलला के दर्शन तकनीकी प्रगति के सामाजिक प्रभाव का पता लगाने के लिए एलपीयू ने एसयूटीएकेएस का आयोजन किया संगीत मेरे फेफड़ों के लिए हवा और ऑक्सीजन है - नेहा भसीन प्रधानमंत्री का “एक पेड़ मां के नाम” अभियान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक : संजय टंडन शाहपुर के किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी बेहतर सुविधाएं : केवल सिंह पठानिया डाडासीबा सिविल अस्पताल की बिस्तर क्षमता स्तरोन्नत कर 100 की जाएगीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए सांसद संजीव अरोड़ा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आगामी बजट में व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर दरों को युक्तिसंगत बनाने की मांग की खो चुके जनाधार की हताशा में कुछ भी कह रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर होशियार के कमल खरीदने से भाजपा कार्यकर्ता निराश, बिका हुआ कमल नहीं खिलेगा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी : ब्रम शंकर जिंपा क्या एक तकनीकी गड़बड़ी कारण मुख्यमंत्री नायब सैनी को दोबारा पेश करना पड़ सकता है विश्वास-मत नशे विरुद्ध निर्णायक जंग: पटियाला पुलिस ने नशे विरुद्ध जंग को ज्यादा मज़बूत करन के लिए ‘ मिशन सहयोग’ की शुरुआत पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने हॉकी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित 12 सीढ़ियां चढ़ ख़ुद भाजपा में शामिल हो सकते हैं बाजवा : आप हरियाणा के ओबीसी समाज के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने खोला घोषणाओं का पिटारा डॉ. जितेंद्र सिंह ने इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित प्रथम “ईटी गवर्नमेंट पीएसयू अवार्ड्स” में पीएसयू की सराहना की अमित शाह ने ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन - ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया निर्मला सीतारमण ने राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की

 

जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल

किसान आंदोलन के समय प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं दिया था, इस बार आप ऐसा बटन दबाओ कि मोदी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो जाएं - केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024, Bram Shanker Jimpa, Raj Kumar Chabbewal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 May 2024

आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए प्रचार किया। उन्होंने आप उम्मीदवार के साथ एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से 1 जून को झाड़ू का बटन दबाकर डॉ चब्बेवाल को जिताने की अपील की। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि झाड़ू का बटन ईवीएम में पांच नंबर पर है। इसलिए एक जून को सिर्फ पांच नंबर बटन ही दबाना।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह तानाशाही को खत्म करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि 2020 में किसान आंदोलन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं दिया था। इस बार आप ऐसा बटन दबाओ कि मोदी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो जाएं। इस चुनाव में आप नरेंद्र मोदी से किसान आंदोलन का बदला ले लो।

केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के ठीक बाद भाजपा ने मुझे गिरफ्तार करवा लिया, ताकि मैं चुनाव प्रचार न कर सकूं। इनको डर था कि अगर केजरीवाल बाहर रहेगा तो दिल्ली, पंजाब हरियाणा और देश के कई राज्यों में भाजपा को भारी नुकसान होगा। लेकिन भगवान ने मेरी आवाज सुन ली और भाजपा की तानाशाही को खत्म करने के लिए 20 दिन के लिए मुझे जेल से बाहर निकाल दिया। 

उन्होंने कहा कि आपने जिस तरह आम आदमी पार्टी को 92 विधायक देकर पंजाब में मजबूत किया इस तरह इस बार 13 सांसद देकर हमें केंद्र में मजबूत बना दो। फिर कोई भी पंजाब का फंड नहीं रोक पाएगा और राज्यपाल भी पंजाब का कोई बिल नहीं रोक सकेगा। अभी केंद्र सरकार पंजाब के करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखी हैं। उसे पैसे से पंजाब के गांवों की सड़के और अन्य विकास कार्य होने थे।

केजरीवाल ने कहा कि अभी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल से अकेले लड़ना पड़ रहा है। जब हमारे 13 सांसद पंजाब से जीत जाएंगे तो वे सब भगवंत मान के हाथ व आवाज बनेंगे और पंजाब के हक के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर केन्द्र सरकार और राज्यपाल से लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया, जिससे अब सरकारी पैसे की काफी बचत हो रही है। उस पैसे से हम पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। आज पंजाब के 83 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। इसके अलावा हम जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधार रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों को हम स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदल रहे हैं। वही हमारे सरकार में करीब 50000 सरकारी नौकरियां दी और हजारों कच्चे कर्मचारी पक्के किए।

केजरीवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान जब हम लोगों को बोलते थे कि हम आपके बिजली के बिल जीरो कर देंगे तो लोगों को यकीन नहीं होता था, लेकिन हमने इसे संभव बनाया। ऐसा सिर्फ देश के दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में ही हो रहा है और दोनों जगह आम आदमी पार्टी की ही सरकार है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी नीयत साफ है और हम ईमानदारी से कम कर रहे हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि 400 सीटें दो मोदी जी कुछ बड़ा करने वाले हैं।  मैंने पता किया तो पता चला कि 400 सीट वह इसलिए मांग रहे हैं ताकि वो देश का संविधान बदल सकें और संविधान के द्वारा पिछड़ी और अनुसूचित जातियों को मिले आरक्षण को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों का शुरू से यही मकसद रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता अत्यंत अहंकार में डूब गए हैं। इनका अहंकार का आलम देखिए कि इनके राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कहते हैं कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त हैं। जबकि जगन्नाथ का मतलब होता है जगत के नाथ। यानी पूरी दुनिया का कल्याण करने वाला। भगवान श्रीराम पर ये लोग बोलते हैं कि मोदी जी श्री राम को लाए हैं। 

आप सोचिए क्या कोई इंसान भगवान को धरती पर ला सकता है क्या! भगवान ने तो पूरी सृष्टि को बनाई है, लेकिन भाजपा वाले को अब लगने लगा है कि मोदी जी ने ही सृष्टि की रचना की है। मोदी जी खुद भी बोल रहे हैं कि वह भगवान के अवतार हैं। इसलिए इस बार वोट के माध्यम से इनके अहंकार को खत्म कर दो।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024 , Bram Shanker Jimpa , Raj Kumar Chabbewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD