Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आनंद शर्मा व देवेंद्र जग्गी के लिए मांगे वोट

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा/सुलह , 25 May 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सुलह के नौरा और कांगड़ा के हलेहर कलां चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा वाले नकली गोरक्षक हैं, गोसंरक्षण का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है। हमने बेसहारा पशुओं को गोशाला में पहुंचाने पर 1200 रुपये आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया है। कोई भी किसान अपने मवेशियों को खुला न छोड़े, वे गोवंश को गोशाला में देकर आएं। गोशाला संचालकों को भी प्रति गोवंश 1200 रुपये दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा भू माफिया धर्मशाला का बिकाऊ विधायक सुधीर शर्मा है। तीन साल में उसने अपने ड्राइवर नेक राम के नाम 72 संपत्तियां 10 करोड़ रुपये में खरीदी हैं। ये बेनामी संपत्तियां हैं, जांच जारी है जल्दी दूध का दूध, पानी का पानी होगा। इसलिए 1 जून को जनता धनबल को हराने के लिए मतदान करें। छह जगह बिके हुए विधायक  हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक साल में 20 फीसदी का सुधार हुआ है। यह भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने से संभव हुआ है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जनता की अदालत में बिकाऊ नेताओं व खरीदने वाली भाजपा का हारना जरूरी है, क्योंकि वोट की ताकत का बने रहना जरूरी है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही चलाना चाहती है, लेकिन जनबल ने बड़े-बड़े तानाशाहों को उखाड़ फेंका है। मेरी ताकत जनता है, जनता ही भाजपा को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारी सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। यही भाजपा को हजम नहीं हो रहा। भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। 

लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का इरादा संविधान व संसदीय प्रणाली को बदलने का है। इसे रोकना होगा, नहीं तो यह संसद का आखिरी चुनाव होगा। दो करोड़ रोजगार आए, 15 लाख रुपये आए, महंगाई कम हुई, रुपया मजबूत हुआ। नहीं हुआ। भाजपा के दस साल और यूपीए के दस साल की तुलना करनी होगी। भाजपा से दस साल का हिसाब मांगना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पुरानी गारंटी के बारे में बताएं, नई गारंटी की बात न करें। नोटबंदी को याद रखना जरूरी है। किसान आंदोलन को भी मत भूलना। हिमाचल की आपदा में जो हुआ, उसे याद रखना, भाजपा ने नहीं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के आंसू पोंछे। 

भाजपा नेताओं ने केवल राजनीति की, केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी। इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा, चेयरमैन व विधायक रघुवीर बाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चेयरमैन संजय चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, ब्रिगेडियर डीवीएस राणा, पर्यवेक्षक विधायक राजकुमार, संजय राणा इत्यादि मौजूद रहे। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD