Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर 'आप' सांसद मलविंदर कंग ने कहा - बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पॉलिटिकल वेंडेटा' कर रही है पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा, महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा - राज लाली गिल पी. एस. पी. सी. एल द्वारा विलक्षण पहलकदमी; 35 किलोवाट सामर्थ्य के सात सोलर वृक्ष लगाए पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल

 

इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

सुनील तेवतिया को फरीदाबाद, अनूप सिंह दहिया को सोनीपत और संदीप लोट को बनाया सिरसा से उम्मीदवार

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2024

सोमवार को इनेलो ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर अपने लोकसभा के तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। इस दौरान महिला सर्व खाप की अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया की अगुवाई में सर्व खाप की पदाधिकारियों ने इनेलो को अपना समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सैनिक एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन इनेलो पार्टी को दिया। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व सैनिक एसोसिएशन के पदाधिकारी इनेलो मुख्यालय में आए और उनकी मांगों को इनेलो के घोषणापत्र में रखने की मांग की। हम उनकी मांगों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे। पूर्व सैनिकों के लिए एक बोर्ड बनाएंगे। वन रैंक वन पेंशन में कई खामियां है जिसको पूरा करने में इनेलो इनका साथ देगी। 

ये लोग अग्निवीर योजना के खिलाफ हैं और हम इसे खत्म करवाने में इनका साथ देंगे। भाजपा सैनिक स्कूलों का जो निजीकरण कर रही है, इसे बंद कराएंगे। अभय सिंह चौटाला ने एक मई को कुरुक्षेत्र से नॉमिनेशन फाइल करने की भी घोषणा की। डा. संतोष दहिया ने कहा कि इनेलो को समर्थन देने के कई कारण हैं। जैसे 13 महीने किसान आंदोलन चला जिसमें 700 से उपर किसानों की मौत हुई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। जब किसान दोबारा बैठे तब फिर उनका दमन किया गया। दूसरा कारण था सरकार ने हमारी खिलाड़ी बेटियों जिन्होंने पूरी दूनिया में भारत का नाम रोशन किया उनको सडक़ों पर घसीटा गया। उनकी किसी ने नहीं सुनी। तीसरा कारण हैं पूर्व मंत्री संदीप सिंह ने महिला खिलाड़ी के साथ जबरदस्ती की। 

बजाय उस मंत्री को बर्खास्त करने के मुख्यमंत्री कहते थे संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। सरकार ने हमारे युवाओं को मरने के लिए इजरायल भेज दिया। क्या सरकार उन्हें यहां नौकरियां नहीं दे सकती। हमें आज ऐसी सरकार की जरूरत है जो चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चले ।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि बल्लभगढ़ रियासत के राजा नाहर सिंह के प्रपौत्र सुनील तेवतिया को फरीदाबाद, सेवानिवृत्त एसपी, राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित एवं द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप सिंह दहिया को सोनीपत और सिरसा से संदीप लोट को उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप लोट के पिता रामफल लोट ने 2009 में कांग्रेस की टिकट पर नरवाना से चुनाव लड़ चुके हैं। इनके दादा फकीर चंद दो बार विधायक रह चुके हैं।

अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी और जेजेपी लुटेरों का गिरोह है जिन्होंने साढ़े चार साल प्रदेश को लूटा। आज मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि कोई अर्जी आएगी तो दुष्यंत के खिलाफ जांच करेंगे। शराब घोटाले और रजिस्ट्री घोटाले की जांच हो चुकी है। 

अगर मुख्यमंत्री में दम है तो इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करे और उन लोगों के नाम उजागर करे। आज भी ये लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। अब ये दोनों एक दूसरे पर भड़ास निकाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। ऐसे 19 घोटाले हैं जिनमें सरकार शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद घोटालों में शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कहा कि कांग्रेस ने देश पर लंबे समय राज किया। प्रधानमंत्री को इतने छोटे बयान नहीं देने चाहिए। जेजेपी से नेताओं के इस्तीफे पर कहा कि पांच साल पहले कहा था कि जेजेपी नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। आज उसका नाम कोई नहीं ले रहा। भाजपा ने किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया अब किसान भाजपा के नेताओं को गांव में घुसने नहीं दे रहे। 

अभय चौटाला ने कहा कि वीरेंद्र मराठा जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उनको समर्थन देता हूं। आप नेता सुशील गुप्ता पांच साल राज्यसभा के सदस्य रहे। लेकिन इन्होंने एक भी दिन किसान की बात नहीं की। कांग्रेस को लेकर कहा कि उनका कोई संगठन नहीं है। 

आपस में जूता परेड जारी है। एक दूसरे की विरोध कर रहे हैं। इनका लोगों से कोई सरोकार नहीं है। नवीन जिंदल को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं इनको कोयला चोर कहते थे। अब कौन सी वाशिंग मशीन है जिसमें जिंदल धुलकर कोहिनूर हो गए हैं।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD