Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने जालंधर को बदहाली में धकेला; शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए करोड़ों रुपए लूटे : आप महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के पासआऊट होने वाले कैडिटों की यादगारी मिलनी एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर 'आप' सांसद मलविंदर कंग ने कहा - बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पॉलिटिकल वेंडेटा' कर रही है पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा, महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा - राज लाली गिल पी. एस. पी. सी. एल द्वारा विलक्षण पहलकदमी; 35 किलोवाट सामर्थ्य के सात सोलर वृक्ष लगाए पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया

 

वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा चौहाल इको टूरिज़्म प्राजैकट का डिजिटल उद्घाटन

सैलानियों के घूमने के लिए जीप सफारी, नेचर ट्रेल की सुविधा भी उपलब्ध

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को इको टूरिज़्म के गढ़ के तौर पर विकसित करने हेतु पूरी तरह वचनबद्ध है। इसी के हिस्से के तौर पर पंजाब के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की तरफ से आज वन कंपलैक्स, सैक्टर 68, मोहाली से डिजिटल तौर पर ज़िला होशियारपुर में चौहाल इको टूरिज़्म प्रोजैकट (नेचर रटरीट चौहाल) का उद्घाटन किया गया। 

इस प्रोजैकट का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन और वन्य जीव संबंधी अवगत करवाना और पंजाब में इको टूरिज़्म को बढ़ावा देना है। इस प्रोजैकट में लोगों के रहने के लिए हट्टस बनाऐ गए हैं, जिस पर तकरीबन 60 लाख रुपए का खर्चा आया है। 

यहाँ लोग अपने परिवार समेत रह सकते हैं। इस प्रोजैकट की ख़ासियत है कि यह प्रोजैकट लोकल कम्यूनटी द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा गाँव के विकास के लिए ख़र्च किया जायेगा।

जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैकट में सैलानियों के लिए खाने पीने के लिए कैंटीन का प्रबंध भी है और सैलानियों के घूमने के लिए जीप सफारी, नेचर ट्रेल की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे सैलानी कुदरत का नज़ारा और वन्य जीव जैसे कि मोर, सांबर, हिरण, चिड़ियां, तेंदुआ आदि को देख सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यह पंजाब का इस तरह का तीसरा प्रोजैकट है। इसके इलावा पहले पठानकोट जिले में मिनी गोआ, होशियारपुर में थाना डैम पर जंगल लोज़िज भी वन विभाग की तरफ से बनाऐ गए हैं, जिनको सैलानियों की तरफ से काफ़ी पसंद किया जा रहा है। 

इस नये प्रेजैकट के साथ लोगों को रोज़गार मिलेगा और स्थानीय लोगों की आमदन में विस्तार होगा। इसके इलावा जल्द ही चौहाल से तक्खनी वाइल्ड लाईफ़ सेंचुरी में जंगल सफारी शुरू की जायेगी।

इस मौके पर प्रमुख मुख्य वनपाल आर. के. मिश्रा, वन मंडल अफ़सर होशियारपुर नलिन यादव और वनपाल नॉर्थ सर्कल होशियारपुर डा. संजीव कुमार तिवारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD