Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और डीएचपीपीसी की बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय कांग्रेस ने जालंधर को बदहाली में धकेला; शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए करोड़ों रुपए लूटे : आप महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के पासआऊट होने वाले कैडिटों की यादगारी मिलनी एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर 'आप' सांसद मलविंदर कंग ने कहा - बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पॉलिटिकल वेंडेटा' कर रही है पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा, महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा - राज लाली गिल पी. एस. पी. सी. एल द्वारा विलक्षण पहलकदमी; 35 किलोवाट सामर्थ्य के सात सोलर वृक्ष लगाए पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया

समावेशी विकास के लिए प्रयास और जनहित में कार्य करना सभी विधायकों का कर्तव्य : द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Jaipur, Rajasthan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 14 Jul 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (14 जुलाई, 2023) जयपुर में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान के सिद्धांत हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों पर स्थापित किये गये हैं। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के ये संवैधानिक आदर्श सभी विधायकों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि राजस्थान में सभ्यता और संस्कृति के हर पक्ष में अत्यंत सशक्त परंपराएं हैं। स्वाभिमान के लिए लड़ने की भावना राजस्थान के लोगों में कूट-कूट कर भरी हुई है। यह राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनजातियों सहित सभी समुदायों के लोगों ने देशभक्ति की अनूठी मिसालें पेश की हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि राजस्थान की लोक मनमोहक प्रकृति और कलाकृतियां दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती हैं। जैसलमेर के रेगिस्तान से लेकर माउंट आबू तक, उदयपुर की झीलें और रणथंभौर के जंगल प्रकृति की शानदार छटा प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उद्यमशील लोगों ने भारत और विदेशों में वाणिज्य और व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गौरव की बात है कि वर्तमान संसद के दोनों सदनों की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि समानता और लोकतांत्रिक भावनाओं पर आधारित राजव्यवस्था इस धरती पर प्राचीन काल से ही मौजूद है। 

आजादी के बाद श्री मोहनलाल सुखाड़िया से लेकर श्री भैरोंसिंह शेखावत तक जन प्रतिनिधियों ने राज्य में समावेशी एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रभावी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समावेशी विकास की इस परंपरा को मजबूत करते हुए जनहित में कार्य करना सभी विधायकों का कर्तव्य है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Jaipur , Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD