Monday, 01 July 2024

 

 

खास खबरें आप ने जालंधर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने 7 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया राकेश यादव को भेंट की श्रद्धांजलि जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 नये नगर वन/ वाटिका प्रोजेक्टों को परवानगी संजय टंडन ने लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सार्वजनिक ज़मीनों से नाजायज़ कब्ज़े हटाने और सरकारी इमारतों के उचित रख-रखाव के निर्देश चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने वार्षिक पुरस्कार समारोह में साहित्यिक उत्कृष्टता को सम्मानित किया पंजाब में शासन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, वड़िंग ने आरोप लगाया मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा को मिलेंगे वेस्ट-टू-चारकोल प्लांट आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे देवर्षि नारद : नायब सिंह मुख्यमंत्री ने की अपील - प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़ गरीब परिवारों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हरियाणा सरकार उठा रही सराहनीय कदम : डॉ. कमल गुप्ता यूथ अकाली दल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पूर्ण विश्वास जताया चंडीगढ़ में धूम मचाने आई नेटफ्लिक्स की वाईल्ड वाईल्ड पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज के हर वर्ग का कल्याण किया जाएगा सुनिश्चित : मुख्यमंत्री लायंस क्लब खरड़ का नए प्रधान का हुए चुनाव पंजाब द्वारा पीक पावर डिमांड को पूरा करने में नया रिकार्ड स्थापित : हरभजन सिंह ई.टी.ओ गुरजीत सिंह औजला ने की नितिन गडकरी से मुलाकात

 

विपक्षी दलों की बैठक से पहले नीतीश कुमार कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 14 Jun 2023

बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से संतोष सुमन के इस्तीफा के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जाने लगे हैं। संभावना तो यहां तक जताई जा रही है कि 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक से पहले ही नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 

वैसे, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कांग्रेस मंत्रिमंडल में कम कोटा मिलने की शिकायत करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार की बात करती रही है। ऐसे में संतोष सुमन के मंत्री से हटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर से शुरू हुई है।

जदयू के सूत्रों का मानना है संतोष सुमन की जगह सहरसा के सोनबरसा से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा को जदयू कोटे से मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक फोन कर उन्हें पटना बुलाया है और उन्हें फिलहाल पटना नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

माना जा रहा है रत्नेश सदा के रूप में नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का विकल्प ढूंढ लिया है।सदा मुसहर समाज से ही आते है और इन्हें ज्यादा जनाधार वाला नेता माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद विभिन्न कारणों से राजद कोटे के दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा था। अब संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उन दो स्थानों को भी भरा जा सकता है।

इधर, कांग्रेस के बिहार विधानसभा में 19 सदस्य हैं, जबकि मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से दो ही सदस्य हैं। कांग्रेस कई बार मंत्रिमंडल में अपना कोटा बढ़ाने की बात करती रही है। मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री पद मिलने की उम्मीद लगाए बैठी है।

बहरहाल, विपक्षी दलों की बैठक के पूर्व संतोष सुमन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाद राज्य की सियासत अचानक गर्म हो गई है।संतोष सुमन फिलहाल खुद को महागठबंधन में ही बता रहे हैं जबकि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इशारों में साफ कर दिया है कि वे महागठबंधन से बाहर हो चुके हैं।

ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होता है और किस कोटे से किसे मंत्री बनाया जाता है।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD