Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं

रैहन पुलिस चौकी को थाना में स्तरोन्नत किया जाएगा, फतेहपुर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से गौ-अभ्यारण्य के निर्माण की घोषणा की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 31 May 2023

पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य पर कर्ज का आंकड़ा लगभग 75000 करोड़ रुपये छूने के बावजूद इसे कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जायेंगे। राज्य सरकार, राजस्व के संसाधन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लिए जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने राज्य में जलविद्युत क्षमता को आर्थिक मजबूती के लिए वरदान बताते हुए कहा कि यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने ऋणमुक्त जल विद्युत परियोजनाओं से रॉयल्टी का हिस्सा 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें पौंग बांध क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। 

प्रदेश सरकार द्वारा अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि पौंग बांध क्षेत्र आगामी चार वर्षों में पर्यटकों के लिए आकर्षण का बेहतरीन केन्द्र बनकर उभरेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के ढ़गवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय दुग्ध संयंत्र स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को इलेक्ट्रिक टैक्सी खरीदने के लिए सब्सिडी देने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी रैहन को थाने में स्तरोन्नत करने और फतेहपुर क्षेत्र में स्विमिंग पूल सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने फतेहपुर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से 300 कनाल भूमि में अत्याधुनिक गौ-अभ्यारण्य खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवंबर माह के बाद फतेहपुर में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने फतेहपुर क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग खोलने की घोषणा भी की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री के फतेहपुर पहुंचने पर फतेहपुर क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया, स्थानीय कांग्रेस नेताओं व जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने फतेहपुर के हरा चौक में पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उन्होंने पौंग बांध स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 2.98 करोड़ रुपये की लागत से डडवाला-सकरी सड़क में सकरी खड्ड पर 51.85 मीटर लम्बे डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। यह पुल रैहन, सकरी, छतर खास, छतर जोगियां, गोलवां, बतराहां, चमोली, पंजरोर तथा बारी गांव के लगभग 8500 लोगों को सुविधा प्रदान करेगा।उन्होंने फतेहपुर तहसील के अन्तर्गत 26 पंचायतों के निवासियों के लिए दो कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन योजनाएं भी समर्पित कीं। 

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत इन योजनाओं पर 40.35 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इन योजनओं के तहत 290 बस्तियां कवर कर 61 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा प्रदान की गई है।इससे पहले, मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव ही फतेहपुर के समग्र विकास को प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच प्रदेश को खुशहाली के पथ पर अग्रसर करेगी और प्रदेश आगामी 10 वर्षों में देश का सम्पन्न राज्य बनेगा।उन्होंने पौंग डैम क्षेत्र को पर्यटन गतिविधियों के हब के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अवैध खनन तथा नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस चौकी रैहन को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने की मांग की। उन्होंने फतेहपुर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए सर्वेक्षण करवाने तथा क्षेत्र में पर्याप्त दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से दुग्ध शीत संयंत्र स्थापित करने की मांग भी की।

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल तथा किशोरी लाल, विधायक मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानिया, नीरज नैयर, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष विशाल चम्बयाल, पूर्व विधायक अजय महाजन, उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD