Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर 'आप' सांसद मलविंदर कंग ने कहा - बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पॉलिटिकल वेंडेटा' कर रही है पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा, महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा - राज लाली गिल पी. एस. पी. सी. एल द्वारा विलक्षण पहलकदमी; 35 किलोवाट सामर्थ्य के सात सोलर वृक्ष लगाए पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया

 

आधी रात अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे Tejaswi Yadav, पीएमसीएच की व्यवस्था पर भड़के

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 07 Sep 2022

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार की आधी रात बिहार के कई अस्पतालों में पहुंच गए। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में गंदगी और अव्यवस्था देखकर भड़क गए। इसके बाद उन्होंने सभी की क्लास लगा दी। 

राज्य में स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहे तेजस्वी मास्क और टोपी लगाकर टी शर्ट पहने राजधानी के सरकारी अस्पतालों का अचानक से निरीक्षण करने निकल पड़े। अस्पताल कर्मचारी भी उन्हें नहीं पहचान सके। 

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के पीएमसीएच और गर्दनीबाग अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री कभी भड़कते नजर आए तो कभी समझाते और चेतावनी देते नजर आए। उन्होंने अस्पताल में एक शव पड़े रहने को लेकर भी अस्पताल कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। 

स्वास्थ्य मंत्री ने पीएमसीएच की व्यवस्था देखकर काफी नाराज दिखे। अस्पताल में मरीजों ने भी मंत्री के सामने चिकित्सकों की शिकायत की, जिसे मंत्री ने धैर्य पूर्वक सुना और फिर चिकित्सकों से जवाब तलब किया। तेजस्वी यादव पीएमसीएच में कई वाडरें को देखा और जहां कमी दिखी जमकर फटकार लगाई। 

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ऐसी व्यवस्था नहीं चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को साफ शब्दों में कहा कि आप दोषियों पर कारवाई करें, अन्यथा आप पर कारवाई की जाएगी।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD