Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना

 

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशंसा की

गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार के बारे सुना तो इसकी सराहना की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Anil Vij, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2022

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की आज मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अध्यक्ष नड्डा आज अम्बाला शहर में भाजपा बलाना मंडल की बैठक को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत अम्बाला से हेलीकॉप्टर से कैथल रवाना होते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री विज की कार्यशैली की प्रशंसा की। 

पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गृह मंत्री विज के जनता दरबार के बारे में बताया जिसमें वह हजारों की तादाद में लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसपर गृह मंत्री अनिल विज से हाथ मिलाते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहले भी गृह मंत्री विज की कार्यशैली की मंच से ही प्रशंसा कर चुके हैं।

 इससे पहले गत 9 मई को अम्बाला छावनी में कैंसर अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर मंच से ही जेपी नड्डा ने कहा था कि ‘अनिल विज जैसा कहीं नहीं है’। उधर आज, अम्बाला शहर पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में हेलीकॉप्टर से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह मंत्री अनिल विज सहित, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अम्बाला में यह तीसरा दौरा है। 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Anil Vij , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD