Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा जेलों का दौरा, महिला कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा - राज लाली गिल पी. एस. पी. सी. एल द्वारा विलक्षण पहलकदमी; 35 किलोवाट सामर्थ्य के सात सोलर वृक्ष लगाए पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा

 

पंजाब में ‘खेल इंकलाब’ लाएंगी ‘‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’’ : गुरमीत सिंह

करीब दो महीने चलने वाले खेल महाकुंभ में 5 लाख से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Khedan Vatan Punjab Dean
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 30 Aug 2022

खेल मंत्री गुरमीत सिंह जी ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य की जवानी को नशों से हटाकर खेलों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से करवाई जा रहीं ‘‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’’ को नौजवानी में नया जोश भरने वाला प्रयास करार देते हुए कहा कि इससे राज्य में ‘‘खेल इंकलाब’’ आयेगा।  

उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से शुरू होकर करीब दो महीने चलने वाले इस खेल महाकुंभ में राज्य के 5 लाख से अधिक उभरते हुए खिलाड़ी भाग लेंगे। 

भगवंत मान सरकार ने विजेताओं के लिए 6 करोड़ रुपए के ईनाम रखे हैं और सभी विजेता खिलाड़ी राज्य की ग्रेडेशन नीति में कवर होंगे।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन के अवसर पर आज मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जालंधर के गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम से इन खेलों का आग़ाज़ कर दिया गया है, जिससे सारा पंजाब खेल के रंग में रंग जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक ब्लॉक स्तरीय मुकाबले शुरू हो जाएंगे। 

ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के विजेता 12 सितम्बर से 22 सितम्बर तक ज़िला स्तरीय मुकाबलो में भिड़ेंगे और इन मुकाबलों के विजेताओं 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों में अपने जौहर दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सोच है कि किसी समय खेल में पहले नंबर पर रहे पंजाब को फिर से खेल में अग्रणी राज्य बनाया जाये और अपने इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने यह महाकुंभ बनाया है। खेल एवं युवा सेवा विभाग ने इन खेलों के लिए सुचारू प्रबंध किये हैं ताकि राज्य में खेल प्रतिभा और कौशल की खोज की जा सके, खेल का स्तर और ऊँचा उठाया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को खेल के साथ जोडक़र सेहतमंद पंजाब की सृजना की जा सके।  

इस खेल महाकुंभ में ग्रेडेशन सूची वाली मान्यता प्राप्त 28 खेल में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-40 साल, 40-50 साल और 50 साल से अधिक कुल छह उम्र वर्ग में ब्लॉक स्तर से राज्य स्तर तक 5 लाख के करीब खिलाड़ी और पैरा-खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  

उन्होंने बताया कि खेल मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी    www.punjabkhedmela2022.in पोर्टल पर 11 से 30 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर वॉलीबॉल, एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। 

इसी तरह ज़िला स्तर पर ब्लॉक स्तरीय खेलों के अलावा हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल, जूडो, रोलर स्केटिंग, गतका, किक बॉक्सिंग, हॉकी, नैटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पावर लिफ्टिंग, लॉन टैनिस, कुश्ती, तैराकी, मुक्केबाज़ी, टेबल टैनिस और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे। 

राज्य स्तर पर ज़िला स्तरीय खेलों के अलावा तलवारबाजी, तीरअन्दाज़ी, निशानेबाजी, रोइंग, जिम्नास्टिक और शतरंज के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि 41-50 साल और 50 साल से अधिक उम्र वर्ग में केवल टेबल टैनिस, लॉन टैनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और एथलैटिक्स के मुकाबले होंगे और विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।  

खेल मंत्री श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने और खिलाडिय़ों का बनता मान-सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 23 खिलाडिय़ों को 9.30 करोड़ रुपए के नकद ईनामों से सम्मानित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब खेलों में राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खिलाडिय़ों के लिए विश्व स्तरीय खेल ढांचा मुहैया करवाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Khedan Vatan Punjab Dean

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD