Nayanthara & Vignesh Shivan Wedding: शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश शिवन ,देखिये वायरल तस्वीरें

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

Nayanthara & Vignesh Shivan Wedding: शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश शिवन ,देखिये वायरल तस्वीरें

Nayanthara , Vignesh Shivan , Nayanthara Wedding , Vignesh Shivan Wedding , Nayanthara Vignesh Wedding , Tollywood , Nayanthara Vignesh Wedding Pictures , Nayanthara Wedding Pictures , Atlee , Shah Rukh Khan , Rajinikanth , Jawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। आपको बता दें ये कपल पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे  दोनों ने मई 2021 में सगाई की थी और आज यानी 9 जून 2022 को वह हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। उनकी शादी चेन्नई में एक ग्रैंड सेरेमनी में हुई, शादी में कई महान हस्तियों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। इसमें शामिल बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान, निर्देशक एटली और साउथ स्टार रजनीकांत से लेकर तमाम दिग्गज सितारे मौजूद थे। आइए आपको उनकी शादी से जुड़े सभी अपडेट्स के बारे में बताते हैं।

सूत्रों के अनुसार, दोनों ने डिजाइनर मोनिका के कलेक्शन से आउटफिट पहने थे। हाल ही में इनकी शादी के बाद पहली फोटो सामने आई है। इसमें ये कपल एक साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहा है। दोनों की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर 

विग्नेश शिवन ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इसमें ये दोनों ही बहुत प्यारे  नजर आ रहें हैं। विग्नेश शिवन अपनी नयनतारा के माथे पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये कपल शादी वाले जोड़े में नजर आ रहा है। विग्नेश शिवन ने इसके साथ लिखा है, 'भगवान की कृपा और पैरंट्स व दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने नयनतारा से शादी कर ली है।' इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने उत्साहित होकर दोनों को शादी की बधाई देते हुए कमेंट्स का बाढ़ लगा दी।

इसके अलावा यहां शादी की और उसमें शिरकत करने वाले दिग्गज अभिनेताओं की बहुत तस्वीरें हैं जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।



विग्नेश ने शादी से पहले नयनतारा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं और एक नोट के जरिए बताया है कि, वह शादी करने के लिए कितना एक्साइटेड हैं। विग्नेश ने कैप्शन में लिखा, “आज 9 जून है और यह नयन का दिन है। भगवान, ब्रह्मांड, मेरे जीवन को पार करने वाले सभी प्यारे इंसानों की ओर से शुभकामनाएं के लिए धन्यवाद!! हर अच्छी आत्मा, हर अच्छा पल, हर अच्छा संयोग, हर अच्छा आशीर्वाद, हर रोज शूटिंग पर और हर प्रार्थना जिसने जीवन को इतना खूबसूरत बना दिया है! मैं यह सब अच्छी अभिव्यक्तियों और प्रार्थनाओं के लिए ऋणी हूं!”

विग्नेश ने आगे लिखा, “अब यह सब मेरे जीवन के प्यार को समर्पित है! #नयनतारा! मेरे #थंगामे! कुछ ही घंटों में आपको दुल्हन के रूप में चलते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं! सभी भलाई के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं और आगे देख रहे हैं। हमारे प्यारे परिवार और सबसे अच्छे दोस्तों के सामने आधिकारिक तौर पर एक नया अध्याय शुरू करना।”

यदि आपने इनकी शादी को देखना मिस कर दिया है तो कोई बात नहीं आपके लिए एक ख़ुशख़बरी है खबरों के मुताबिक जानकारी मिली है कि इन दोनों की इस मचअवेटेड वेडिंग की वीडियो एलबम को एक्सक्लूसिवली शूट कर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा।

English : Wedding Bells! Nayanthara & Vignesh Shivan Are Finally Married, First Look Revealed

 

Tags: Nayanthara , Vignesh Shivan , Nayanthara Wedding , Vignesh Shivan Wedding , Nayanthara Vignesh Wedding , Tollywood , Nayanthara Vignesh Wedding Pictures , Nayanthara Wedding Pictures , Atlee , Shah Rukh Khan , Rajinikanth , Jawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD