Laal Singh Chaddha: सोशल मीडिया पर उठी 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग,जानिए क्या है वजह

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

Laal Singh Chaddha: सोशल मीडिया पर उठी 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग,जानिए क्या है वजह

Aamir Khan , Kareena Kapoor , Laal Singh Chaddha , Laal Singh Chaddha Trailer , Laal Singh Chaddha Ban , Boycott Laal Singh Chaddha , #BoycottLaalSinghChaddha , Naga Chaitanya , Boycott Aamir Khan , Upcoming Bollywood Movies In 2022
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

आमिर खान (Amir Khan) की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार भी खत्म हो गया। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है लेकिन ट्रेलर आते ही ये फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग उठी है। अब सोशल मीडिया पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' काफ़ी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज़ हुई है। ऐसे में लोग फिल्म को कॉपी करने से नाराज है। इसके अलावा, लोगों का आरोप है कि आमिर खान ने पहले कई ऐसे बयान दिए हैं, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है।

इसके अलावा, आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के पुराने बयान का भी अब एक बार फिर विरोध किया जा रहा है। इसके आलावा जहाँ फ़िल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों ने खूब पसंद किया और लोगों ने  फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की भी काफी तारीफ की वहीं बॉलीवुड में अपनी 'परफेक्शन' और अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आमिर खान इसका विरोध कर रहे थे।  आमिर खान और करीना कपूर, जिन्होंने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं, अब उनकी भूमिकाओं के लिए लोग लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं।ट्विटर पर एक यूजर ने विरोध करते हुए लिखा, 'आमिर खान कहते हैं- देश असहिष्णु हो गया है और वह भारत को छोड़ना चाहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोस्तों करीना कपूर खुद कहती हैं कि मैं अपनी फिल्म नहीं देखती हूं, तो मत जाओ उनकी फिल्में देखने।' इसके अलावा, कई यूजर्स ने मीम्स शेयर करते हुए आमिर खान को ट्रोल किया है। 

इस बीच फिल्म की बात करें तो कई बार फिल्म की रिलीज डेट को टाला जा चुका है। अब इसे 11 अगस्त, 2022 को रिलीज़ किया जाना है। निर्माताओं ने रविवार 29 मई 2022 को ट्रेलर जारी किया। इसे प्रशंसकों से मिली-जुली समीक्षा मिली है। इसके अलावा, आमिर ने फिल्म के लिए अपने 3 इडियट्स सह-कलाकारों करीना कपूर खान और मोना सिंह के साथ फिर से काम किया है। इससे नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

 

Tags: Aamir Khan , Kareena Kapoor , Laal Singh Chaddha , Laal Singh Chaddha Trailer , Laal Singh Chaddha Ban , Boycott Laal Singh Chaddha , #BoycottLaalSinghChaddha , Naga Chaitanya , Boycott Aamir Khan , Upcoming Bollywood Movies In 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD