Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

अगली शिअद-बसपा गठबंधन सरकार दीनानगर में सहकारी मिल स्थापित करेगी

सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री से 5 जनवरी के दौरे के दौरान चंडीगढ़ और पंजाबी भाषा क्षेत्रों को पंजाब में स्थानांतरित करने के साथ साथ राज्य को अपने नदी के पानी पर रिपेरियन अधिकार प्रदान करने की घोषणा करने की अपील की

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Bahujan Samaj Party, Kamaljit Chawla, Dinanagar, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दीनानगर , 28 Dec 2021

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से 5 जनवरी को उनकी यात्रा के दौरान चंडीगढ़ और पंजाबी भाषा क्षेत्रों को पंजाब में स्थानांतरित करने की घोषणा के साथ साथ राज्य को नदी के पानी पर रिपेरियन अधिकार प्रदान करने की घोषणा करने की अपील की।अकाली दल अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कमलजीत चावला के पक्ष में विशाल सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए घोषणा की कि अगली शिअद-बसपा गठबंधन सरकार इस शहर में एक सहकारी चीनी मिल स्थापित करेगी।धानमंत्री की यात्रा के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने कहा कि पंजाबियों को प्रधानमंत्री से बहुत उम्मीदें हैं, कि वे पिछले कई दशकों में राज्य के साथ हुए अन्याय को दूर करेंगें। ‘‘ मैं श्री मोदी से 5 जनवरी को चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित करके बदलाव लाने का आग्रह करता हूं। पंजाबी भाषा क्षेत्र जो 1966 में इसके गुनर्गठन के समय बाहर रह गए थे, उन्हे वापिस स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इसी तरह नदी के पानी पर राज्य के रिपेरियन अधिकार भी उसे दिए जाने चाहिए।अकाली दल अध्यक्ष ने इस बात पर  प्रसन्नता व्यक्त की कि फिरोजपुर में पी.जी.आई सेटेलाइट सेंटर, जिसे उन्होने राज्य के लिए सुरक्षित किया था, का उदघाटन 5 जनवरी को पंजाब की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह सुविधा सीमावर्ती इलाके के लिए वरदान साबित होगी और प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित करने की आग्रह किया कि इसे इसे शीघ्रता से पूरा किया जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल और उनके केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़े कुछ नेताओं द्वारा लिखे गए पत्र के रूप में ‘लेटर बम’’ के बारे में पूछे जाने पर स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि श्री राजेवाल ने इसके लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए। ‘‘ जाहिर है कि वह किसान समुदाय की पीठ पीछे केंद्र के साथ  गुप्त सौदे करने की कोशिश करके किसानों को धोखा दे रहे हैं, पूरे मामले की जांच होनी चाहिए’’।कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी और सुखदेव सिंह ढ़ींडसा की शिअद (संयुक्त) के  भाजपा के साथ मिलने के बारे सवाल किया गया तो सरदार बादल ने कहा कि ‘‘ एक गैर-इकाई को दूसरे के साथ मिलने से कोई फर्क नही पड़ता। एक शून्य सौ बार गुणा करने पर भी शून्य ही होता है। पंजाबी उनके बारे में अच्छी तरह जानते हैं। इस गठबंधन से राज्य की राजनीति पर कोई फर्क नही पड़ेगा’’।राज्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के हाल ही के बयानों के बारे में बोलते हुए स. बादल ने कहा कि ‘‘ एक गुमराह मिसाइल  बहुत बुरी होती  हैं, सिद्धू अब अपने निराश, कुंठित मनमौजी बयानबाजी में अश्लीलता का सहारा ले रहे हैं’’। उन्होने कहा कि सिद्धू के पास पंजाब को देने के लिए जहर, घृणा, असीम अंहकार के अलावा कुछ भी नही है।दो मौजूदा विधायकों फतेहजंग बाजवा और बलविंदर लडडी के भाजपा में शामिल होने बारे में पूछे जाने पर अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन यह पंजाब कांग्रेस की स्थिति का दर्शाता है। ‘‘ अब यह स्पष्ट है कि कांग्रेसियों को एहसास है कि उनकी पार्टी बर्बाद हो गई है, और वे बड़ी संख्या में इधर उधर जा रहे हैं’’।इससे पहले अकाली दल अध्यक्ष ने बसपा प्रत्याशी कमलजीत चावला के साथ दीनानगर के बाजारों में घर घर प्रचार करने के अलावा शानदार रोड शो की अगुवाई की। उन्होने अपने हलके के दौरे पर विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों में माथा टेका तथा इस दौरान उनके साथ गुरबचन सिंह बब्बेहाली भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Bahujan Samaj Party , Kamaljit Chawla , Dinanagar , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD