Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाब ने पराली जलाने की समस्या के हल के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित

 

गुरु पर्व पर भगवंत मान की अगुवाई में `आप' नेताओं ने किए श्री करतारपुर दरबार साहिब के दर्शन

पंजाब की सुख-शांति और खुशहाली के लिए सरहद पर ही की प्रार्थना

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक , 19 Nov 2021

जगद्गुरु श्री गुरु नानक देव जी सच का साथ देने वाले और शांति के दूत थे, जिन्होंने संसार को एक अकाल पुरख का सांझा संदेश दिया। इन विचारों को आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने डेरा बाबा नानक (भारत-पाक) सीमा पर व्यक्त किया। मान के साथ आए `आप' के विधायकों और अन्य नेताओं ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डेरा बाबा नानक से लगती भारत-पाक सीमा से श्री करतारपुर दरबार साहिब के दर्शन किए, माथा टेका और पंजाब की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।गौरतलब है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, विधायकों और अन्य नेताओं ने श्री करतारपुर दरबार साहिब (पाकिस्तान) जाना था। इसके लिए पार्टी के करीब 19 नेताओं ने पाकिस्तान जाने के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने `आप' नेताओं को श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति प्रदान नहीं की। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब के खुले दर्शनों की बात तो की जाती है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को दर्शन नहीं करने दिए गए। 

करतारपुर साहिब जाने के मामले पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि `आप' नेताओं को मंजूरी नहीं मिलने के कारणों के संबंध में मोदी सरकार ही जानती है, उन्हें कुछ नहीं पता। जब भी मोदी सरकार `आप' नेताओं को श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति देगी, उस समय पार्टी नेता श्री करतारपुर साहिब, गुरु दरबार में जरूर जाएंगे।भगवंत मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और एक श्रद्धालु से वसूले जाने वाले 20 अमेरिकी डॉलर की फीस केंद्र सरकार द्वारा दी जाए। उन्होंने कहा कि 20 डॉलर की फीस एक परिवार पर बड़ा भार डालती है, क्योंकि यदि एक परिवार के पांच सदस्यों ने श्री करतारपुर साहिब जाना हो तो फीस के रूप में करीब 100 डॉलर लगते हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब आठ हजार रुपये बनते हैं।इस मौके पर उनके साथ पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों के सह-प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा समेत कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, कुलवंत सिंह पंडोरी, मीत हेयर, मनजीत सिंह बिलासपुर और जै सिंह रोड़ी (सभी विधायक) समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD