Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील: आर एस बाली एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि 50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼; ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी

 

श्रीनगर : अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Oct 2018

अलगाववादियों द्वारा सोमवार को बुलाए गए बंद से कश्मीर में जनजनीवन प्रभावित हुआ है। अलगावादियों ने एक दिन पहले कुलगाम जिले में विस्फोट में छह नागरिकों की मौत के मद्देनजर यह बंद बुलाया है। अधिकारियों ने खानयार, रैनवाड़ी, नौहट्टा, मैसूमा व एम.आर.गंज में बंद को रोकने के लिए प्रतिबंध लागू किए हैं। दुकानें, सार्वजनिक परिवहन, व्यापार व शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। शहर की सड़कों पर कुछ निजी वाहन इक्का-दुक्का चलते देखे गए। कश्मीर विश्वविद्यालय व राज्य के बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने सोमवार को निर्धारित परीक्षा टाल दी है। बारामूला व बनिहाल शहर के बीच ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया है। जम्मू एवं कश्मीर के लारो गांव में रविवार को मुठभेड़ स्थल पर विस्फोट के दौरान छह नागरिकों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए थे। सुरक्षाबलों ने तीन कश्मीरी आतंकवादियों को लारो में मार गिराया था। इसके बाद नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और एक विस्फोट हो गया। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक व यासीन मलिक की अगुवाई वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने पूरी घाटी में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जावानों की सभी संवेदनशील जगहों व साथ ही प्रतिबंधित इलाकों में भी भारी तैनाती की गई है।

 

Tags: Protest JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD