Wednesday, 26 June 2024

 

 

खास खबरें प्रदेश में सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की दी मंजूरी नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें संबंधित अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश को हरा-भरा करने में वन मित्र होंगे कारगर साबित- वन मंत्री संजय सिंह नए आपराधिक कानूनों के बारे में 1 जुलाई को होंगे राज्य के सभी पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में दो सदस्यों ने ली शपथ 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलताओं को दर्शाते हुए ओडब्ल्यूओटी अभियान शुरू किया जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया हम कार्य-उन्मुख नीति और योजनाओं के माध्यम से जल के लिहाज से सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं : सी.आर. पाटिल जिला जत्थेदारों, हलका प्रभारियों ने की पंथ और पंजाब को नेतृत्वहीन बनाने की साजिश की कड़ी निंदा संविधान की हत्या तब हुई जब इंदिरा ने लगाया था आपातकाल : संजय टंडन धार्मिक स्थलों, फर्नीचर मार्केट के लिए नीति बनाई जाएगी, तब तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा: बनवारीलाल पुरोहित 25 जून का काला दिन न भूलने वाला दिन : अविनाश रॉय खन्ना बी.फार्मा के छात्रों को विदाई पार्टी आप सांसदों के शपथ ग्रहण के मौके पर संसद पहुंचे भगवंत मान, मुलाकात कर तीनों सांसदों की हौसला अफजाई की एक-एक करके केंद्र सरकार पंजाब के सभी फंड रोक रही है, वे नहीं चाहते कि पंजाब तरक्की करे : आप सी जी सी झंजेड़ी में हैप्पीनेस एंड वेल-बीइंग सेंटर का उद्घाटन किया गया गुरजीत सिंह औजला ने तीसरी बार ली लोकसभा सदस्य की शपथ पंजाब के ग्लोबल पोस्टर बॉय दिलजीत दोसांझ बने क्लाइमेट चैंपियन, राउंडग्लास फाउंडेशन के 1 बिलियन पेड़ लगाने के मिशन के आए समर्थन में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत 6786 लाभार्थियों के लिए 34 करोड़ रुपए की मंजूरीः डॉ. बलजीत कौर

 

सम्मान दिवस रैली राजनीति में करेगी नए आयाम स्थापित : सांगवान

गांव शेखपूरा खालसा में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का सम्बोधित करते विधायक नरेंद्र
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

कोहण्ड , 21 Oct 2013

1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए विधायक नरेंद्र सांगवान ने सोमवार को गांवों का तूफानी दौरा किया और लोगों को रैली का न्यौता दिया। सांगवान ने गांव कोहंड, गूढ़ा, बेगमपुर, खोराखेड़ी, शेखपुरा खालसा, मलिकपुर, ध्याणा, फुरलक, रायपुर जाटान, गगसीना और स्टोंडी में जाकर लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि ताऊ देवीलाल के 100वें जन्मदिन पर आयोजित की जा रही सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक और रिकार्ड तोड़ साबित होगी। जनता का भारी समर्थन इनेलो के साथ है। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों में रैली को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। रैली में हरियाणा से लाखों लोग शामिल होंगे। सांगवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। विकास के मामले में हरियाणा पिछड़ गया है। जिस प्रदेश को ताऊ देवीलाल ने विश्व के मानचित्र पर लाकर खड़ा किया था, उसी प्रदेश को आज कांग्रेस ने क्राइम के मामले में नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। हर काम के लिए पैसे की मांग की जाने लगी है। बड़े-बड़े घोटालों से प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी को सिर्फ मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दी है। 

विधायक नरेंद्र सांगवान ने दावा करते हुए कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। कांग्रेस से दुखी हो चुकी जनता ने इनेलो को सत्ता सौंपकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय पहचान पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन राजबीर स्टोंडी, पूर्व चैयरमेन कुलदीप चौधरी, किसान सेल के प्रदेश महासचिव कुलदीप मान, बीसी सेल प्रधान ईश्मसिंह पाल, बलबीर पुनिया, सुमेर डिंगर माजरा, राजेश कल्याण, राजेश कश्यप,जगरूप संधू, ऋषिपाल, महेंद्र, किशोर गुज्जर, महताब, ओमप्रकाश, गजे ङ्क्षसह, सुरजीत संधू, रोहताश बेगमपूर, सतपाल, गीताराम, उमेद कश्यप, जोगिंद्र संधू, नरेश फोर, राजबीर, प्रमोद फोर, लवली पूर्व सरपंच, जयपाल, पवन कुमार, फूल सिंह, प्रदीप, प्रेम, सुक्रमपाल, बलकार संधू सरपंच, राजकिशन, बिंद्र राणा, महावीर, रघुबीर राणा, राकेश संधू, आदि मौजूद रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD