5 Dariya News

भ्रूणहत्या एक जघन्य अपराध है : सांगवान

कार्यकर्ताओं को भू्रणहत्या की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई

5 दरिया न्यूज (प्रशांत पी. कौशिक)

घरौण्डा 08-Oct-2013

विधायक नरेंद्र सांगवान ने सेक्टर छह करनाल स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को भू्रणहत्या की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। भ्रूणहत्या नहीं करने के साथ ही इस कृत्य को आसपास भी नहीं होने दें।सागवान ने कहा कि भ्रूणहत्या एक जघन्य अपराध है। अगर भ्रूण हत्या को समय रहते नहीं रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम समाज को भुगतने पड़ेंगे। देश में कन्या को लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है, लेकिन जब उसे जन्म देने की बारी आती है, तब गर्भ में ही उसका गला घोट दिया जाता है। सागवान ने कहा कि कन्याओं के प्रति समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। जितना दुलार अपने बेटे को देते है, उतना ही बेटी को भी देना चाहिए, उन्होंने कहा कि जैसे कल्पना चावला ने करनाल के नाम को देश और विदेश में चमकाने का काम किया है। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए बेटियो को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष दीपचंद राणा, पूर्व चेयरमैन राजबीर स्टौंडी, कुलदीप मान, जितेंद्र नेहरा, जोगिंदर रावर, धर्म सिंह सुभरी, जगरूप संधू, बहादुर सिंह, धर्मपाल एडवोकेट, अमनदीप चावला, पार्षद मोहित कांबोज, जसविंद्र मंगलौरा, आदि उपस्थित थे।