5 Dariya News

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है : सांगवान

5 दरिया न्यूज (प्रशांत पी. कौशिक)

घरौण्डा 08-Oct-2013

इनेलो विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि बूथ स्तर पर गठित कमेटी के पदाधिकारियों को विधायक अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा 12 अक्टूबर को परिचय पत्र वितरित करेंगे। हरियाणा दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। यह रैली रिकार्डतोड़ होगी। रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां कर दी गई हैं।सांगवान पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। इस कारण जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चारों तरफ लूटपाट, चोरी व दुष्कर्म जैसी घटनाएं घट रही है, लेकिन प्रदेश सरकार मूक बनकर तमाशा देख रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीति व नियत को समझ चुकी है। आने वाले समय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। इस मौके पर दीपचंद राणा, कुलदीप सिंह, राजबीर, हिसम, जितेंद्र, नरेश, प्रेम काजल, प्रमोद, संदीप, गुरनाम आदि मौजूद थे।हरपाल रोड़ -इनेलो के जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने कहा कि 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में सम्मान दिवस पर रैली आयोजित की जाएगी। रैली के बाद प्रदेश की राजनीति के साथ ही देश की राजनीति में भी परिवर्तन आएगा।