5 Dariya News

पत्रकार वार्ता मे काग्रेंस पर बरसे सांगवान

चौटाला परिवार के खिलाफ बदले की भावना से षडयंत्र रचा गया-सांगवान

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक )

घरौण्डा 18-Jul-2013

इनेलो विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि 20 जुलाई को नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश देंगे। इस सम्मेलन मे दस हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। इसमे इनेलो के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। वे आज एआरबी वाटर काम्पलैक्स के हाल मे पत्रकार वार्ता मे बोल रहे थे। सर्वप्रथम विधायक ने उत्तराखण्ड त्रादसी मे मारे गए लोगों के  परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनो क्षेत्र मे आई बाढ से किसानो की फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। सरकार ने आज तक गिरदावरी भी नही करवाई है सरकार की नजर आजतक किसानो की पीडा पर नही गई। सांगवान ने पीडित किसानो के लिए पचास हजार प्रति एकड सहायता देने की मांग सरकार से की है। काग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व जातिवाद को बढ़ावा मिला है। आज आम आदमी का काम बिना पैसे नही होता। जनता इस भ्रष्ट सरकार से छुटकारा पाना चाहती हैै।  कांग्रेस की जनविरोधी नीति से परेशान होकर लोग बढ़ी संख्या में इनेलो में शामिल हो रहे है। चौटाला परिवार के खिलाफ बदले की भावना से षडयंत्र रचा गया। 

उन्होंने कहा कि आज  नौकरीयां सरेआम बिक रही है सारी नौकरियां रोहतक मे जा रही है दुसरे जिलो के युवाओं को नौकरीयां पैसो से मिल रही है काग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सांगवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार कुछ पूंजीपति लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर महंगाई की मार डाल रही है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। गांव व शहरों की सड़के खस्ताहाल होने से हादसों की संख्या बढ़ रही है। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेबों पर ढाका डाला है। उन्होंने कहा कि आए दिन नए नए बहाने बनाकर सरकार पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। पेट्रोल के दाम बढऩे का असर आम जनता पर पड़ता है जिससे मंहगाई ओर भी अधिक बढ़ जाती है। खाद्य आपुर्ति बिल आनन फानन मे पेश किया गया क्यंोंकि चुनाव नवम्बर के आसपास हो सकते है बिहार मिडडे  मिल हादसे पर बोलते हुए उन्होने कहा कि मिडडे मिल के नाम पर बच्चों को गला सडा खाना मिलता है उन्होने कहा कि इनेलो काग्रेंस विरोधी है चुनाव के समय कुछ भी हो सकता है राजनीती मे कुछ भी हो सकता है आने वाले समय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उनके कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग के लोगों को समान अधिकार प्राप्त होंगे। इस अवसर पर विनय जैन,ओंकार शर्मा,जस्सा व अन्य कार्यकर्ताओं सहित जिला प्रचार सचिव रामा मदान उपस्थित रहे।