5 Dariya News

हरियाणा में अब इनेलो की सरकार बनना तय-सांगवान

भ्रष्ट कांग्रेस सरकार की प्रदेश से विदाई होगी,हरविंद्र सिंह लाडी युवा सिटी प्रधान व काला राणा उपप्रधान बने

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण)

घरौंडा 07-Aug-2014

विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि हरियाणा में अब इनेलो की सरकार बनना तय है। भ्रष्ट कांग्रेस सरकार की प्रदेश से विदाई होगी। इनेलो के शासन में प्रदेश के कोने-कोने का विकास होगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और युवतियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए उनकी शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।वह घरौंडा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक ने हरविंद्र सिंह लाडी को युवा सिटी प्रधान व काला राणा को उपप्रधान नियुक्त किया। हरविंद्र सिंह व हैप्पी सिंह ने विधायक को तलवार व बुजुर्गों ने सिरोपा भेंट कर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। नरेंद्र सांगवान ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को महंगाई की चक्की में पीसने का काम किया है। भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करते हुए हरियाणा में विकास कार्यों को ठप्प कर दिया है। जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर कांग्रेसी नेताओं ने अपनी तिजौरियां भरने का काम किया है।  नरेंद्र सांगवान ने कहा कि लोग अब कांग्रेस ने अपनी अनदेखी का बदला लेने के लिए तैयार बैठे हैं। विधानसभा चुनाव आ गए हैं। कांग्रेस का हरियाणा से सफाया होना निश्चित है। प्रदेश की जनता ने इनेलो को सत्ता सौंप कर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर अरूण शर्मा, रामदत जांगड़ा, राहुल, अमित, काला, मोंटी, काकू ने कांग्रेस व भाजपा छोड़कर इनेलो में आस्था जताई। विधायक ने सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और पूरा मान-सम्मान देने का यकीन दिलाया। इस मौके पर ईश्म सिंह पाल, राजिंद्र जैन, सरदार रोमी, जितेंद्र नेहरा, हैप्पी सिंह, जानपाल सिंह, उत्तम सिंह, बलदेव सिंह, बूटा सिंह, प्रदीप कुमार, सुचा सिंह, जतिंद्र सिंह, गोल्डी सिंह, शेरू मंड, बिटु चीमा, लक्की चीमा, गोल्डी सिहान, मोनू सिहान व जिला इनेलो के प्रचार सचिव रामा मदान मौजूद थे।