5 Dariya News

इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी

लोगों ने इनेलो को सत्ता सौंपने का मन बना लिया -सांगवान

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौंडा 19-Jul-2014

घरौंडा इनेलो विधायक नरेंद्र सांगवान ने जनसम्पर्क अभियान के तहत उपली, रसीन, खरकाली अर्पणा कांपलेक्स व मधुबन कालोनी का दौरा कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। सांगवान ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की आंधी चल रही है। 36 बिरादरी के लोगों ने इनेलो को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। हर गांव व शहर में जनता का भारी समर्थन इनेलो को मिल रहा है। लोग ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है।विधायक ने कहा कि इनेलो ही हरियाणा की सच्ची हितैषी पार्टी है। ताऊ देवीलाल ने हरियाणा के विकास की शुरुआत की थी और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा को तरक्की की राह पर अग्रसर किया। इनेलो के शासन में किसानए व्यापारी व कर्मचारी सहित अन्य सभी वर्ग खुश थे। पिछले दस साल में कांग्रेस ने हरियाणा को विकास कार्यो में पीछे धकेल दिया है। किसानों की जमीन कौडिय़ों के भाव खरीदकर उन्हे सड़क पर लाने का काम किया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा झूठी घोषणाएं करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस मौके पर जितेंद्र बलिंद्र भूपेंद्र लाठर नरेश वैद, सुरेंद्र, सुभाष, महावीर व अन्य मौजूद रहे।