5 Dariya News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राधा स्वामी डेरा प्रमुख से की शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद

5 Dariya News

चंडीगढ़ 28-Jun-2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री नायब सिंह पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं और उन्होंने हरियाणा प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी मार्गदर्शन मांगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह डेरे की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मौके पर मौजूद संगत का भी अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरे में लंगर भी छका।

इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री श्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।