5 Dariya News

विशाल पदयात्रा के साथ संजय टंडन ने किया चुनाव प्रचार का समापन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-May-2024

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के अंतिम दिन चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने विशाल पदयात्रा के साथ प्रचार अभियान समाप्त किया। शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन लोगों का पदयात्रा में जनसमर्थन उमड़ा। पूरे उत्साह के साथ शहरवासी पदयात्रा में शामिल हुए और संजय टंडन ने शहर के विभिन्न सेक्टरों और क्षेत्रों से होकर गुजरी पदयात्रा के दौरान आमजन का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और पहली जून को समर्थन मांगा।

सेक्टर-25 से शुरू हुई पदयात्रा मिल्क कॉलोनी धनास, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास और मलोया, दादू माजरा, राम दरबार, हल्लो माजरा, मनीमाजरा, इंदिरा कॉलोनी और किशनगढ़ सहित शहर के कई अन्य सेक्टरों से होकर गुजरी। वहीं 50 दिन चले चुनाव प्रचार अभियान के बारे में संजय टंडन ने बताया कि  159 सार्वजनिक बैठकें, 75 पदयात्रा, 6 प्रभावशाली बैठकें, 23 जनसभा, 6 सार्वजनिक रैलियां और रोड शो, 35 मंडल सम्मेलन बैठकें आयोजित हुई ।

कई स्टार प्रचारकों ने टंडन के लिए प्रचार के लिए हरियाणा के सीएम नायब सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, कपड़ा और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शहर के हर मतदाता से सीधा संवाद किया है। इस दौरान उन्होंने न केवल शहरवासियों की समस्याओं व मुद्दों को अच्छी तरह समझा है। वहीं चुनाव के दौरान उन्हें हर वर्ग का जनसमर्थन मिला है, जोकि यह दर्शाता है कि चंडीगढ़ में भाजपा की हैट्रिक पक्की है।उन्होंने कहा कि शहर का स्थानीय नागरिक होने के नाते उनका शहरवासियों से सीधा जुड़ा भी है और स्थानीय उम्मीदवार के तौर शहरवासियों के चलते उनके चुनावी अभियान को भी मजबूती मिली है। 

वे हर वर्ग के मुद्दों व समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं, इसलिए वे सांसद निर्वाचित होते ही महत्वपूर्ण स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शहरवासियों ने जिस तरह एकता और एकजुटता के भावना से उनका सम्मान बढ़ाया है, वे उसके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार जरूर समाप्त हो चुका है, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए शहरवासियों की भागीदारी जरूरी है, तभी विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा।