5 Dariya News

आप सरकार के मुख्यमंत्री जो कहते हैं वह कभी नहीं करते: राजनाथ सिंह

राजनाथ ने पंजाबियों को बताए दिल्ली के अरविंद केजरीवाल के कारनामे

5 Dariya News

कुराली 28-May-2024

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा के पक्ष में कुराली शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. सुभाष शर्मा ही लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लोकसभा में मजबूती से रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में अन्य राज्यों में विकास की सुनामी आ रही है, जबकि पंजाब, जो कभी समृद्ध हुआ करता था, अब पिछड़े राज्यों में गिना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के दोनों मुख्यमंत्री जो कहते हैं उसे कभी पूरा नहीं करते। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव से पहले उन्होंने इन शराब पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी, लेकिन अब वे एक बोतल के साथ दूसरी बोतल मुफ्त देने की योजनाएं ला रहे हैं, जिसके कारण केजरीवाल जमानत लेकर जेल से बाहर आए हैं। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव से पहले लोगों के बीच चिल्लाते थे कि वह सरकारी घर नहीं लेंगे लेकिन अब उन्होंने सरकारी घर को अपना कार्यालय और आलीशान बंगला बना लिया है और उसमें रहना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के लोगों द्वारा महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है।