5 Dariya News

होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग

प्रधानमंत्री की रैली स्थल का जायजा लिया

5 Dariya News

होशियारपुर 28-May-2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज होशियारपुर पहुंचे, उन्होंने आने वाली 30 मई को प्रधानमंत्री जी की प्रस्तावित रैली के स्थल का दौरा किया और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। चुग ने होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर मीडिया और संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के पास देश के विकास के लिए न नियत है और न नीति है, केवल और केवल डेढ़ दर्जन नेता प्रधान मंत्री बनने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं लेकिन जिस प्रकार का उत्साह देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व और इनके प्रति प्रेम में दिखाया है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता देश में मोदी जी का सशक्त और मजबूत नेतृत्व चाहती हैं।

चुग ने पंजाब में आप और कांग्रेस की चुनावी नूरा कुश्ती पर भी तंज कसा, उन्होंने कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब की 3 करोड़ जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही हैं। दिल्ली में कांग्रेस और आप में भाई चारा जैसा संबंध है और पंजाब में कौन सी पार्टी ने किसको चारा बनाया है यह जनता भली भांति परिचित है।

 चुग ने विपक्षी दलों विशेष कर गांधी परिवार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की एक महीला सांसद उन्हीं के मुख्य मंत्री केजरीवाल के आवास पर उत्पीड़न होता है अपमान होता है और इंडी गठबंधन की नेता जो कहती है “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” आखिर क्यों वो महिला सांसद के ऊपर हुए उत्पीड़न पर एक भी शब्द नहीं बोलती है ?

चुग ने कहा कि एक ओर केजरीवाल स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मांगते हैं दूसरी ओर प्रचार में व्यस्त है। क्या उनकी पार्टी में आपसी सत्ता लिप्सा का संघर्ष तो नहीं है ? केजरीवाल और भगवंत मान रोड शो करते है - रैली करते है , पंजाब दिल्ली से लेकर मुंबई तक लेकिन उनके सत्ता में आने पर पंजाब की बदहाली के लिए किए गए झूठे वादों पर उनके पास कोई जवाब नहीं है।

चुग ने कहा कि 2022 का आम आदमी पार्टी का घोषणा की कोई घोषणा लागू नहीं हुआ इसके विपरीत पंजाब आज कर्ज के जाल में पूरी तरफ फंस कर रह गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी  के शासन काल में कानून व्यवस्था खत्म करके भय का वातावरण चारों ओर है, माफिया राज सरकार पर हावी है। ऐसे में  पंजाब एवं दिल्ली की जनता के साथ छल हुआ और देश की जनता के साथ भ्रम हुआ है उसका जवाब देश की जनता सही तौर पर देगी।