ये है दुनिया का सबसे छोटा देश? जहां रहते हैं 30 लोग और 4 कुत्ते जानिए कौन है शासक
5 Dariya News

ये है दुनिया का सबसे छोटा देश? जहां रहते हैं 30 लोग और 4 कुत्ते जानिए कौन है शासक

Republic of Molossia: अमेरिका के नेवादा राज्य में एक छोटा सा देश है, जिसे लोग 'रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया' (Republic of Molossia) के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं इस छोटे से देश के बारे में-

5 Dariya News

रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया 09-Jul-2022

Republic of Molossia : अमेरिका के नेवादा राज्य में स्थित एक छोटा सा देश है जहां सिर्फ रहते हैं 30 लोग और 4 कुत्ते इस देश को लोग 'रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया' (Republic of Molossia) के नाम से जाना जाता हैं। इसमें वह सब कुछ है जिसकी आप एक राष्ट्र से अपेक्षा करते हैं। आपको बता दें कि नेवादा एक विशाल राज्य है जो अपने समृद्ध खनन इतिहास और जंगली पश्चिम पदचिह्न के लिए जाना जाता है। क्या आपको मालूम है की राज्य की सीमाओं के भीतर एक संप्रभु देश है। आइए जानते हैं दुनिया के इस छोटे से देश के बारे में सबकुछ-

रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया कार्सन सिटी के पश्चिम में लगभग तीस मिनट की ड्राइव पर स्थित है। इसकी स्थापना 1977 में हुई थी। इसका नाम 1998 में लगभग 20 साल बाद किंगडम ऑफ मोलोसिया में बदल दिया गया था मोलोसिया गणराज्य एक माइक्रोनेशन है। यह एक बहुत छोटा सा देश है। मोलोसिया दो एकड़ से भी कम भूमि को कवर करता है। यह नेवादा के डेटन स्थित कार्सन नदी के किनारे बसा हुआ है। देश को मूल रूप से ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ वल्डस्टीन कहा जाता था।

मोलोसिया पर कौन शासन करता है?

आप ये जानने के उत्सुक बहुत होंगे कि दुनिया के इस छोटे से देश ममें शासन कौन करता होगा। तो आपको बता दें कि वह हैं केविन बॉग (Kevin Baugh), जिन्होंने किशोर होने पर एक दोस्त के साथ राष्ट्र की स्थापना की थी। निडर नेता को विभिन्न आयोजनों में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते देखा जा सकता है और उनके लोगों द्वारा बहुत प्यार किया जाता है।मोलोसिया गणराज्य में फ्रेंडशिप गेटवे, बैंक ऑफ किकैसिया और मोलोसियन सरकारी ऑफिस मौजूद है।

विजिटर्स मोलोसिया दौरा कर सकते हैं 

यदि आप इस देश का दौरा करना कहते हैं तो विजिटर्स मोलोसिया जा सकते हैं. हालांकि कोई भी अचानक नहीं पहुंच सकता, विजिटिंग के लिए तारीखों को देश की वेबसाइट देखना होगा। हां की यात्रा के लिए यात्रियों को मोलोसिया की मुद्रा वैलोरा (Valora) के लिए तैयार रहना चाहिए। यहां की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है, हालांकि एस्पेरांतो और स्पेनिश (Esperanto and Spanish) में भी बातचीत होती है।  

इस देश में रहने वालों की कुल संख्या है 30 

ऐसे स्वघोषित देशों को न तो संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की मान्यता है और न ही किसी अन्य देशों की।  इनके पास अपना बॉर्डर, कानून, बैंकिंग सिस्टम, सैनिक हैं. हालांकि, पड़ोसी देश भी इन्हें देश के तौर पर अहमियत नहीं देता। जबकि 4 कुत्ते भी हैं यानी कुल जीव की आबादी 34 ही है जिसके बारें में जानकर आपको भी हैरानी हो रही है।