क्या आपको पता है हर ट्रेन के पीछे क्यों बना होता है 'X' का निशान?... जानोगे तो हैरानी होगी

5 Dariya News

क्या आपको पता है हर ट्रेन के पीछे क्यों बना होता है 'X' का निशान?... जानोगे तो हैरानी होगी

5 Dariya News

31-May-2022

ट्रेन को भारत की लाइफलाइन कहा जाता है। देश में हर दिन लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। आपने भी किया होगा.. गिने चुने लोग ही ऐसे होंगे जिन्होंने कभी ट्रेन में सफर नहीं किया होगा। लेकिन आज हम आपको भारतीय रेल के बारे में एक बेहद ही खास बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप सभी को जानना बेहद जरूरी है। बेशक आपने रेल में सफर किया हो या नहीं। आपने देखा होगा कि रेलगाड़ी के आखिरी बोगी के पीछे X का काफी बड़ा सा निशान बना होता है। क्या अपने कभी सोचा है ये निशान क्यों लगा होता है। और ये X ही क्यों लिखा जाता है बाकि एल्फाबेट क्यों नहीं लिखे जाते। आइए हम आपको बताते हैं।

इस निशान के पीछे का राज ये है कि यह सभी सवारी गाडियों के अंत में होना अति आवश्यक है। यह नियम भारतीय रेलवे की ओर से ही बनाया गया है। इसके साथ ही हमने कई ट्रेनों पर एलवी भी लिखा हुआ देखा होगा। इसके अलावा ट्रेनों के पीछे लाल रंग की लाइट भी ब्लिंक करती रहती है। इन सभी निशानों के बारे आपको बता दें कि किसी भी ट्रेन पर जब LV लिखा होता है तो इसका मतलब होता है लास्ट व्हीकल यानी आखिरी डिब्बा। साफ शब्दों में कहें तो जब किसी भी ट्रेन के पीछे एक्स निशान होता है तो यह कर्मचारियों को संकेत देता है कि यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है। और अगर किसी ट्रेन के पीछे यह निशान नहीं होता तो इसका मतलब यह होता है कि ट्रेन एक आपातकालीन स्थिति में है।

मतलब ट्रेन को कोई डिब्बा पटरी से उतर गया है। ऐसी स्थिति में ट्रेन को तुरंत रोका जाता है। यदि ट्रेन के लास्ट में X का निशान दिख रहा है तो समझा जाता है कि इसमें सबकुछ सामान्य तरीके से चल रहा है। वहीं ट्रेन के पीछे जलने वाली लाल रंग की लाइट भी ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों को निर्देश देती है कि ट्रेन उस जगह से निकल चुकी है, जहां वे काम कर रहे होते हैं। क्योंकि यह लाइट खराब मौसम में कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके साथ ही यह लाइट पीछे से आने वाली ट्रेनों को भी इशारा करती हैं। वहीं ट्रेन के लास्ट कोच में अक्सर एक व्यक्ति खड़ा रहता है, जिसके हाथ में दो तरह के रंग वाली झंडियां होती हैं। जो ये दिखाने के लिए होती है कि सब कुछ सामान्य है।