5 Dariya News

डॉ. एस. करुणा राजू द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनज़र वोटर सूचियों के विशेष संशोधन संबंधी राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों के साथ मीटिंग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Aug-2021

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉः एस करुणा राजू ने राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों के साथ वोटर सूचियों के विशेष संक्षिप्त संशोधन-2022 संबंधी जानकारी देने के लिए मीटिंग की। इस मीटिंग में सभी प्रांतीय और राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों ने शिरकत की।डॉः राजू ने कहा कि वोटर सूची में विवरण दर्ज करने, हटाने और सुधारने के लिए एक विशेष मुहिम शुरु की गई है। यह मुहिम, दिनांक 01.01.2022 को 18 साल के होने जा रहे नौजवान के वोटर के तौर पर नाम दर्ज करने के मद्देनज़र चलाई जा रही है। यह मुहिम ज़िला स्तर से हलका स्तर और बूथ स्तर तक निरंतर पूरे राज्य में चलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत बूथ स्तर अफसरों (बीएलओज) द्वारा तारीख़ 09.08.2021 से 31.10.2021 तक घर-घर जाकर वोटर सूचियों का संशोधन किया जायेगा और वोटर सूचियों की त्रुटियों को दूर किया जा सके।मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डॉ. एस करुणा राजू, आईएएस, ने वोटर सूचियों के विशेष संक्षिप्त संशोधन की समूची प्रक्रिया बारे विस्तार में बताते हुए राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों को एक पीपीटी प्रस्तुति भी दी और वोटर सूचियों के विशेष संक्षिप्त संशोधन को पूरा करने में उनकी सक्रिय भागीदारी की माँग की।डॉ. राजू ने कहा कि जनसंख्या रजिस्टर अनुसूची में एंट्रियां (डीएसईज), मल्टीपल एंट्रियां और तार्किक त्रुटि को हटाने की प्रक्रिया 09.08.2021 से 31.10.2021 के बीच होगी। इसके उपरांत 01.11.2021 को ड्राफ्ट प्रकाशित किया जायेगा। दावों और आपत्तियों की अवधि 01.11.2021 से 30.11.2021 के बीच रखी गई है। सभी पोलिंग स्टेशनों पर 06.11.2021, 07.11.2021, 20.11.2021 और 21.11.2021 को विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि ईसीआई द्वारा वोटर सूची में दिव्यांग व्यक्तियों, ट्रांसजेंडरों और विदेशों में रहते और कर्मचारियों आदि श्रेणियों को वोटिंग में शामिल करने के लिए राजनैतिक पार्टियों की भागीदारी की विशेष तौर पर माँग की। सी.ई.ओ, पंजाब ने राजनैतिक पार्टियों को हर पोलिंग स्टेशन के लिए बूथ स्तर एजेंट (बीएलए) की पहचान और नियुक्ति करने के लिए उत्साहित किया जोकि संशोधन अभ्यास में संबंधित बीएलओज का समर्थन करेंगे।श्री राजू ने उनको ई.सी.आई द्वारा की गई विभिन्न आई.टी पहलकदमियों बारे भी अवगत करवाया। इसके अलावा नुमायंदों को चुनाव प्रक्रिया के संचालन दौरान व्यापक तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल ऐप्लीकेशनों जैसे कि वोटर हेल्पलाइन ऐप और सी-विजिल संबंधी भी जानकारी दी। इस मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी माधवी कटारिया, आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस से मनजीत सिंह गिल, बहुजन समाज पार्टी से अजीत सिंह बाहिनी, भारतीय जनता पार्टी से अरविन्द मित्तल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से भाग सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से जिसनेश कुमार, शिरोमणि अकाली दल के अर्शदीप सिंह और आम आदमी पार्टी के गगनदीप सिंह चड्ढा शामिल थे।